[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
दनकौर

जूनियर शिक्षक संघ दनकौर ब्लाक कार्यकारिणी का त्रिवार्षिक अधिवेशन हुआ संपन्न

दनकौर:आज जूनियर शिक्षक संघ ब्लॉक दनकौर जनपद गौतम बुद्ध नगर की ब्लाक कार्यकारिणी का त्रिवार्षिक अधिवेशन/निर्वाचन बीआरसी परिसर दनकौर में संपन्न हुआ।
इस अधिवेशन में सत्यवीर नागर को ब्लॉक अध्यक्ष,पम्मी मलिक को ब्लॉक महामंत्री, डॉ रविंद्र नागर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आरती शर्मा को कोषाध्यक्ष, किरन कुशवाहा को उपाध्यक्ष(महिला),शैलजा प्रनामी को उपाध्यक्ष, प्रीति गुप्ता को संयुक्त मंत्री,वंदना, दिशा चौधरी,रजनेश रानी, ललिता, सीमा सिंह,मनोज तेवतिया,शैफाली खन्ना, अमित शर्मा, इंतजार खान को कार्यकारिणी सदस्य के पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र पाल शर्मा जी ने की। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला उपाध्यक्ष उमेश राठी ने किया।
सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ डाइट प्रवक्ता राजेश खन्ना,प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष नागर, मण्डल महामंत्री जोध सिंह भाटी,जिलाध्यक्ष निरंजन सिंह नागर एवं जिला महामंत्री शकरुद्दीन खान ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया।
इस अधिवेशन में पर्यवेक्षक के रूप में दादरी ब्लॉक संयोजक श्यामवीर नागर, बिसरख ब्लॉक से फरियाद अली मौजूद रहें।
अधिवेशन में सर्वप्रथम वक्ताओं ने निपुण लक्ष्य कार्यक्रम के बारे में चर्चा की। उसके बाद कार्यकारिणी की नामांकन प्रक्रिया को प्रारम्भ किया गया।
सभी पदों पर एक-एक ही नामांकन प्राप्त होने के कारण पूरी कार्यकारिणी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष निरंजन नागर द्वारा संजय भाटी को जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।
इस अधिवेशन कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मनोज नागर,जिला कोषाध्यक्ष सतपाल लोहिया, सतीश नागर, तारिक अजमत, कृष्ण कुमार शर्मा, ज्ञानचंद, मनोज दनकौरी, जुगेन्द्र नागर, कमलेश यादव, प्रमोद शर्मा, गौरव शर्मा, अनु चतुर्वेदी आदि सहित सैकड़ो शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहें,

रिपोर्ट -ओमप्रकाश गोयल मुख्य संपादक (ग्लोबल न्यूज 24×7)

 

Show More

Related Articles

Close