[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम हुआ आयोजित

लाभार्थियों को दिलाई शपथ गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) ब्लाक लखावटी अंतर्गत ग्राम किसनपुर में सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची। ग्राम प्रधान जीतू कपासिया की अगुवाई में ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवाली मंडल अध्यक्ष भाजपा अशोक कपासिया और विशिष्ट अतिथि महामंत्री वेदप्रकाश लोधी रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया और सभी को उनका लाभ मिला है। सरकारी अधिकारियों ने अपने विभाग की योजनाओं को बताया। प्रचार वाहन द्वारा मोदी जी की गारंटी योजना का और तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।

ग्राम प्रधान जीतू कपासिया फरमान धर्मेंद्र लोधी अनिल कुमार शीशपाल सिंह शैलेन्द्र कपासिया विकल मास्टर मोहित कपासिया मनोज लोधी आदि मौजूद रहे,

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close