[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

फाल्ट सही करने के दौरान संविदा कर्मी हुआ हादसे का शिकार

अकाल मृत्यु से समूचे भावसी ग्राम में शोक

औरंगाबाद (बुलंदशहर )ग्राम भावसी निवासी रामसिंह पुत्र ठाकुर देवेन्द्र सिंह उम्र लगभग 35 वर्ष अगौता थाना क्षेत्र के ग्राम पवसरा बिजली घर पर संविदाकर्मी के रूप में कार्यरत था। बुद्ववार की सायं लगभग छः बजे रामसिंह बिजली घर के सामने 11हजार की लाइन पर फाल्ट सही करने चढ़ा। बिजली घर से शट-डाउन लिए जाने के बाबजूद एस एस ओ ने लाइन चालू कर दी। लाइन चालू होते ही रामसिंह विद्युत करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस कर खंभे पर लटक गया और देखते ही देखते उसने बुरी तरह तड़पते हुए दम तोड दिया। खंभे पर लटके रामसिंह को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वहीं रामसिंह की अकाल मृत्यु का समाचार सुनकर ग्राम भावसी में शोक छा गया।

मृतक को खंभे से उतार कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां गुरुवार सुबह उसका पोस्टमार्टम किया गया। गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार गांव भावसी में कर दिया गया । मृतक ने अपने पीछे पत्नी और दो लड़के एक लड़की को रोते बिलखते छोड़ा है।

जे ई पवसरा सहदेव ने बताया कि हादसे के समय एस एस ओ मुकेश फौजी बिजली घर पर तैनात था। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक मदद दिये जाने की बात कही है,

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close