[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ का नये सत्र का हुआ चुनाव सम्पन्न

बुलंदशहर:भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ का नए सत्र के लिए हुए चुनाव में सर्वसम्मति से चन्द्र भूषण मित्तल अध्यक्ष, विकास ग्रोवर सचिव, अनिल बंसल कोषाध्यक्ष, राधा सिंह महिला संयोजिका चुनी गई।

प्रांतीय स्तर पर नियुक्त चुनाव अधिकारी किशोर अग्रवाल जी की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया हुई । जिसमें सभी सदस्यों की उपस्थिति में चन्द्र भूषण मित्तल को अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चुना गया। चन्द्र भूषण मित्तल लगातार चौथी बार अध्यक्ष पद पर चुने गए हैं। इनके साथ ही विकास ग्रोवर को एक बार फिर सचिव के लिए चुना गया।

कोषाध्यक्ष के लिए अनिल बंसल और महिला संयोजिका पद पर राधा सिंह को चुना गया। नई टीम के चयन पर चुनाव अधिकारी किशोर अग्रवाल ने शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर नई टीम ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ परिवार द्वारा आगामी सत्र में समाजसेवा कार्य बढ़ चढ़कर किए जाएंगे।

चुनाव प्रक्रिया में राजेश गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, गोपाल बंसल, नीरज अग्रवाल, नीरज तायल, सतेन्द्र अग्रवाल, नितिन सचदेवा, सुमन शर्मा, चित्रा मित्तल, कपिल अग्रवाल, विशन कुमार, सुनील ठाकुर, मेघा जालान, मुकुल शर्मा, शालू ग्रोवर, अनुपम शर्मा, सोनू बृजवासी, अंकित बंसल, विशाल जालान, प्रदीप शर्मा, राजपाल सिंह वर्मा, डाक्टर संदीप तोमर आदि सदस्य उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- नितिन सोनी

Show More

Related Articles

Close