[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

सांसद ने निकाली शानदार तिरंगा रैली, उमड़ पड़ी हजारों की भीड़,जगह जगह हुआ जोरदार स्वागत

पूर्व चेयरमैन राजू लोधी ने किया जोरदार प्रदर्शन

औरंगाबाद (बुलंदशहर ) औरंगाबाद में सोमवार का दिन रैलियों के नाम रहा। आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत सबसे शानदार विशाल तिरंगा रैली मध्यान्ह में क्षेत्रीय सांसद डॉ भोला सिंह एवं पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी उर्फ राजू लोधी ने निकाली। रैली में कसबे के ही नहीं बल्कि आसपास के गांव देहात से भी सैंकड़ों लोग भाग लेने आए।


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से काफी विलम्ब से कमल प्लेस से शुरू हुई रैली में सांसद डा भोला सिंह स्वयं तिरंगा हाथ में उठाये समर्थकों के साथ अगुवाई करते चल रहे थे। भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे बुलंद करते लोग जोश खरोश के साथ तिरंगा थामे नाचते गाते चर रहे थे। तिरंगा धारकों से सराबोर दर्जनों टैक्टर ट्राली,कार बाइक सवार रैली में शामिल थे।
जहांगीराबाद रोड़ चौराहा, स्याना रोड होती हुई रैली थाने पहुंचकर संपन्न हुई। अनेक स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया। मुस्लिम समाज के लोगों ने आर के इलैक्ट्रोनिक पर एकत्रित हो रैली पर फूल बरसाए।
थाना प्रभारी राजपाल तौमर मय भारी पुलिस बल के कड़ी सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए थे।
राजकुमार लोधी,कोमल कश्यप मुदित गिरी, लखन लोधी रिंकू लोधी आदि हजारों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close