[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

बालिका विद्यालय में प्रबंधक ने किया ध्वजारोहण

मेधावी बच्चों को किया पुरस्कृत

औरंगाबाद( बुलंदशहर )  मेन बाजार स्थित लाला मुरारी लाल रामरती देवी बालिका विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर अनेक मेधावी बच्चों को प्रबंधक ने पुरस्कृत किया।

गणतंत्र दिवस समारोह का शुभारंभ प्रबंधक ध्रुव कुमार सिंघल व उनकी पत्नी रीना सिंघल ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा कर किया। अपने संबोधन में रीना सिंघल ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन बान शान है। सभी भारतवासियों को इससे देश सेवा और देश प्रेम की प्रेरणा मिलती है।

प्रबंधक ध्रुव कुमार सिंघल ने तिरंगे के केसरिया सफेद और हरे रंग का महत्व बताया और चक्र की विशेषता बताई। प्रधानाचार्य शिव कुमार शर्मा ने देश की स्वतंत्रता में शहीदों के योगदान पर प्रकाश डाला और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

प्रबंधकों ने विद्यालय के अनेक मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उत्साह वर्धन किया।

बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनको भरपूर सराहा गया। तनुषी सिंघल शैफाली सिंघल ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिशा निर्देशन किया। संचालन साक्षी सिंघल ने किया। वीरसिह, समरीन, संजीव सैनी ने सराहनीय योगदान किया। प्रमोद कुमार संतोष कुमार अशोक कुमार मनु महेश चंद्र सतीश कुमार जयप्रकाश गुप्ता प्रमोद कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र कुमार

Show More

Related Articles

Close