[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

सांसद ने उद्योग व्यापार मंडल के पांचो विधानसभा के व्यापारियों से ऑनलाइन समस्यों को लेकर बात की

बुलंदशहर :- व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने कहा की मेरे दुकानदार भाई शासन द्वारा  निर्धारित समय में ही अपनी-अपनी दुकानें खोलें और यदि प्रशासन  अपने दुकानदार भाई के साथ कभी-कभी शक्ति  बरतता है तो हम प्रशासन का  साथ दें| वह भी हमारे भले में हैं और हमारी जान की सुरक्षा की कामना करते हैं| ग्राहकों  के डिस्टेंस काअवश्य ध्यान रखें |

माननीय सांसद भोला सिंह से अध्यक्ष जी ने बिजली के फिक्स चार्ज  समाप्त करने की सिफारिश की |शिकारपुर से नगर अध्यक्ष वीरेंद्र गर्ग ने कहा कि शिकारपुर में कोराना मरीज निकलने के बावजूद भी एक बार सैनिटाइज होने के बाद कोई भी सैनिटाइज नगर में नहीं हुआ |खानपुर से विधानसभा प्रभारी चमन गुप्ता जी ने कहा है खानपुर में प्रशासन का बहुत ही ढीला रवैया है यहां पर लोग अपनी मर्जी से आ जा रहे हैं| खानपुर अभी तक सेफ है| अगर एक भी कोरोना पेशेंट आया तो सब अस्तव्यस्त हो जाएगा| नगर महामंत्री पंकज अग्रवाल ने कहा की दुकान का एक समय खुलने का निश्चित हो ताकि दुकानदार को यह पता हो उसे कब दुकान  खोलनी है और कब बंद करनी है |कुछ चौकी इंचार्ज व्यापारियों का कोरोना के आड़ में शोषण भी कर रहे हैं।मंडल के मीडिया प्रभारी संजय गोयल ने  सांसद महोदय से कहा की भटृटो  पर रह रहे श्रमिकों के खान-पान की व्यवस्था को  ध्यान में रखते हुए भट्टा मालिकों  को भटृटों  पर जाने के लिए माननीय जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार प्रदूषण विभाग के अधिकारी द्वारा लॉक डाउन पास निर्गत किए गए हैं जो पूर्णतः  हमारी समिति के पदाधिकारी व  प्रदूषण विभाग के अधिकारी द्वारा सत्यापित हैं | लेकिन  प्रशासन  फिर भी भटृटों  पर  जाते समय भट्टा स्वामी को रोकते हैं| विशेषकर खुर्जा तहसील में यह समस्या अधिक आ रही है भटृटों पर सैकड़ों कार्यरत श्रमिकों के हित को ध्यान में रखते हुए इस ओर विशेष ध्यान दिया जाए| जरगवाँ कस्वे से बुगरासी से किसन तायल ,विकास अग्रवाल, जहांगीराबाद से नगरध्यक्ष मनोज गुप्ता, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा मीरा भटनागर ,अभिनव, रॉकिंग, अकरम ,प्रियतम , पीतांबर शर्मा आदि ने भी माननीय सांसद भोला सिंह के सामने अपनी-अपनी समस्याएं और विचार रखे|

संजय गोयल(सह संपादक)

Show More

Related Articles

Close