[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
दनकौर

बी डीआर डी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस

दनकौर:आज बिशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज,दनकौर में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मां शारदे एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह व कार्यक्रम मुख्य वक्ता सन्नी चौधरी ने संयुक्त रूप से प्रज्वलन व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम का संचालन करते हुए भास्कर सैनी ने स्वामी विवेकानंद के जन्म से लेकर विश्व धर्म संसद तक के विचार सभी छात्राओं के समक्ष रखें। तत्पश्चात विद्यालय के भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता अनुराग सिंह यादव ने अपने विचार कविता

जन्म 1863 का 12 जनवरी को पाया विश्वनाथ दत्त जी के घर बेटा बनकर वह आया।

माता भुवनेश्वरी देवी थी नाम नरेंद्र धराया।

परमहंस श्री रामकृष्ण अपना गुरु बनाया। के माध्यम से विवेकानंद जी के जीवन पर अपने विचार प्रस्तुत किये।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सन्नी चौधरी ने बताया कि विश्व में सबसे अधिक युवा भारत देश में है एवं युवा दिवस से प्रेरित होकर सभी को अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर सभी छात्रों को यह संदेश दिया कि वह स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से प्रेरणा लेकर अपना लक्ष्य निर्धारित कर लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ते रहें।विवेकानंद जी के अनुसार स्वयं को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है एवं विश्व एक व्यायामशाला है जहां हम स्वयं को मजबूत बनाने के लिए आते हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य राजकुमार शर्मा, संजय दीक्षित, विनोद कुमार सिंह, ओंकार सिंह, गौरी शंकर शर्मा, गगन सिंह, अमित शर्मा, रामवीर सिंह, अरविंद सिंह, रूबी चौधरी, कविता शर्मा, अंजू सिंह एवं सभी कार्यालय बंधु व कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम के पश्चात सभी छात्रों ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया,

Show More

Related Articles

Close