[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

भाजपा की नीति गरीब कल्याण -प्रमोद लोधी

गांव चलो अभियान चलाया, ख्वाजपुर में रात्रि चौपाल एवं प्रवास

औरंगाबाद (बुलंदशहर) भाजपा नेता प्रमोद लोधी ने कहा कि भाजपा की रीति और नीति गरीब कल्याण की है। प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों को पक्के मकान मिले उज्जवला योजना में धुंआ रहित ईधन मिला और हर घर शौचालय में महिलाओं को सुरक्षा और इज्जत मिली। लोधी गुरुवार की देर शाम पार्टी के गांव चलो अभियान के अंतर्गत ग्राम ख्वाजपुर में प्रधान पिंटू लोधी के आवास पर रात्रि चौपाल में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुफ्त राशन योजना से गरीबों को भोजन मिला। भाजपा ने समाज के हर वर्ग जाति और समुदाय के लोगों के लिए समान रूप से योजना का लाभ प्रदान किया जबकि पहले जाति और वोट बैंक को खुश करने के लिए योजनाएं बनाई जाती रही हैं। भाजपा की गारंटी है कि कोई भूखा नहीं सोएगा हर बेरोजगार को रोजगार मिलेगा। किसानों महिलाओं और नौजवानों के लिए सरकार ने खास योजना बनाई और उनका सफलतापूर्वक क्रियान्वयन कराया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष पद भाजपा प्रत्याशी रहीं उनकी पत्नी जुगेंद्री देवी भी उनके साथ रहीं और ग्राम प्रधान के घर रात्रि प्रवास किया। गांव में जनसंपर्क कर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान पिंटू लोधी,कंछिद सिंह महेश सिंह रामवीर सिंह जयसिंह राम करन सिंह तेजपाल ब्रजपाल राजकुमार शीशराम रौदास अशोक कुमार रवीन्द्र कुमार मनोज कुमार प्रवीण कुमार पुष्पेन्द्र सिंह आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे ‌‌,

Show More

Related Articles

Close