[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahrगौतमबुध नगर

जरूरतमंदों के लिए मददगार साबित हो रही सरकारी एंबुलेंस सेवा

- गर्भवती व सामान्य मरीजों को मिल रही सुविधा,  गंभीर हालत में मरीज के लिए प्राथमिक उपचार की सेवा भी उपलब्ध 

बुलंदशहर,:  तमाम सुविधाओं से लैस जनपद में संचालित 102 व 108 नंबर एंबुलेंस सेवा जरूरतमंदों के लिए मददगार साबित हो रही है। एंबुलेंस में तैनात प्रशिक्षित कर्मचारी न केवल लोगों को प्राथमिक उपचार देकर निकटवर्ती सरकारी अस्पतालों तक पहुंचा रहे हैं बल्कि जरूरत पड़ने पर गर्भवती का प्रसव करा जच्चा-बच्चा को नया जीवन भी दे रहे हैं। किसी भी समय यह सेवा लोगों को 10 से 15 मिनट में उपलब्ध हो जाती है। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। एक फोन करने पर तुरन्त यह सेवा उपलब्ध हो जाती है और पीड़ित को समय से जिला अस्पताल या स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचा दिया जाता है।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विनय कुमार सिंह ने बताया जनपद में 108-102 की कुल 81 एम्बुलेंस संचालित हैं। जो हर रोज हजारों मरीजों को अस्पताल में भर्ती करा रही हैं। एंबुलेंस में ऑक्सीजन से लेकर प्राथमिक उपचार की तमाम दवा उपलब्ध हैं। यही नहीं अगर किसी महिला को प्रसव पीड़ा हो रही हो तो एंबुलेंस संचालक तत्काल सुरक्षित प्रसव भी कराते हैं। इससे जहां जच्चा-बच्चा की सुरक्षा होती है वहीं दुर्घटना में घायल लोगों को समय से इलाज मिल जाता है और उनकी जान बच जाती है। जनपद 108 नंबर एम्बुलेंस के चालक दिनेश कुमार ने बताया कि 10 से 15 मिनट के अंदर एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच जाती है। प्रतिदिन 108 के लिए सात से आठ कॉल आती है।

 

एंबुलेंस में दी जाने वाली मेडिकल सुविधाएं

 

जिला प्रोग्राम मैनेजर योगेंद्र कुमार ने बताया एंबुलेंस में मरीज के लिए प्रारंभिक उपचार की व्यवस्था होती है। जरूरी दवा के साथ ब्लड प्रेशर जांच की मशीन, आला, आक्सीजन के दो सिलेंडर, एंबू बैग, स्ट्रेचर समेत कई अन्य उपकरण भी रहते हैं। रास्ते में मदद के लिए प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी उनका इलाज भी करते हैं। एडवांस लाइफ सपोर्ट प्राथमिक उपचार, स्टेचर, ट्रैक्शन डिवाइस, कार्डियक मॉनीटर, बीपी मॉनीटर, ऑक्सीजन मशीनों का जानकार भी एंबुलेंस में रहता है।

उन्होंने बताया एंबुलेंस में फिटनेस टायर की स्थिति, इंजन की स्थिति आदि से संबंधित हर माह फिजिकल रिपोर्ट भेजी जाती है। यदि इनमें कोई समस्या होती है तो इसका तत्काल समाधान कराया जाता है। बीते माह जनपद को 18 नई एंबुलेंस मिली हैं जो विभिन्न स्थानों पर संचालित हैं।

Show More

Related Articles

Close