[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी पर हुई चर्चा

महासचिव ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने वरिष्ठ नेता विवेक बंसल का बुकके देकर कर किया स्वागत भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी पर की चर्चा

बुलंदशहर :आज गुरुवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक पूर्व विधान परिषद सदस्य हरियाणा के प्रदेश प्रभारी रहे विवेक बंसल जी से इष्ट मित्रों के साथ जिला महासचिव ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने बुके देकर मैरिस रोड अलीगढ़ स्थित कैंप कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट की। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी जी द्वारा की जा रही मणिपुर से मुंबई तक की 6700 किलोमीटर की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मे आने की चल रही तैयारी के बारे में चर्चा पर चर्चा कर मार्गदर्शन प्राप्त किया जिस पर कांग्रेस नेता विवेक बंसल जी ने राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का पूरे देश में अपार समर्थन के साथ-साथ जनपद अलीगढ़ में भी उत्साह का माहौल बताते हुए आम जनमानस में खुशी की लहर बताई तथा कार्यकर्ताओं व नेताओं द्वारा तैयारी युद्ध स्तर पर शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर जिला अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह वरिष्ठ नेताओं के साथ किए जाने की बात कही शिष्टाचार भेंट करने वालों में महासचिव ज्ञानेंद्र सिंह राघव प्रदीप राघव राकेश कुमार सिंह आदि लोग सम्मिलित रहे,

रिपोर्टर नितिन सोनी

Show More

Related Articles

Close