[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahrगौतमबुध नगर

मोदी ,योगी सरकार द्वारा किए गए कार्यों को घर-घर पहुंचाना होगा- विधायक ठा लक्ष्मी सिंह

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चिकित्सा प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष डॉ राजकुमार के निवास स्थान पर अपने स्वागत से गदगद सिकंदराबाद विधायक ठाकुर लक्ष्मी राज सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया हर समय हर समस्या का समाधान करने के लिए उपलब्ध रहने का आश्वासन

दनकौर: केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने व गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर प्राचीन ऐतिहासिक गुरु द्रोणाचार्य मंदिर में श्री गुरु द्रोणाचार्य के दर्शन करने आए गौतम बुध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा के पूर्व प्रतिनिधि पंकज कौशिक के आमंत्रण पर दनकौर आये सिकंदराबाद के लोकप्रिय विधायक ठाकुर लक्ष्मी राज सिंह का कस्बे में जगह जगह जोरदार स्वागत हुआ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चिकित्सा प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार के निवास स्थान पर अपने स्वागत से गदगद सिकंदराबाद विधायक ठाकुर लक्ष्मी राज सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को हर समय हर समस्या का समाधान करने के लिए उपलब्ध रहने का आश्वासन दिया ,
देशऔर प्रदेश में चल रही डबलइंजन की सरकार द्वारा विभिन्न विकास के कार्यों को जनता के बीच डोर से डोर बताने हेतु प्रथम बार दनकौर नगर आगमन पर आए ठाकुर लक्ष्मी राज का सर्वप्रथम दनकौर प्रवेश द्वार पर कस्बे के चेयरमैन पुत्र भाजपा नेता दीपक सिंह नेअपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भव्य स्वागत किया इसके बाद चेयरमैन पुत्र दीपक सिंह व पंकज कौशिक के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व दनकौर नगर पंचायत अध्यक्ष अजय भाटी के निवास स्थान पर पहुंचे जहां पूर्व चेयरमैन ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार स्वागत किया ,इसके बाद इनका काफिला पदयात्रा करते हुए बाल्मीकि मोहल्ला पहुंचा जहां सभी ने जोरदार स्वागत किया उसके बाद यह काफिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष डॉ राजकुमार के निवास स्थान पर पहुंचा जहां दनकौर मेडिकल एसोसिएशन व सुंदरकांड समिति के अध्यक्ष अतुल मित्तल ने अपनी समिति के सदस्यों के साथ जोरदार स्वागत किया ,
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ,मीडिया प्रभारी हरीश शर्मा ,लघु उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल गोयल ,मंडल भाजपा महामंत्री राजेंद्र योगी, दिनेश्वर दयाल ,नीरज सरपंच नवादा ,सुरेश चंद शर्मा ,हरशरण पंडित जी ,जिला सोशल मीडिया प्रभारी अखिलेश प्रधान ,अजीत शर्मा ,राहुल गोयल ,नरेश तिवारी, गजेंद्र बाल्मीकि ,ठाकुर हरपाल सिंह ,धर्मेंद्र जाटव, संदीप गर्ग, अमित नागर, आरक्षित सिंह ,ईश्वर सिंह ,दिनेश जाटव, जेपी ,विदेश प्रधान, हरिदत्त शर्मा, सहित काफी कार्यकर्ताओं ने विचार रखे,

इसके बाद यह काफिला शिव मंदिर पहुंचा जहां परशुराम मंदिर पर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ज्ञान प्रकाश गौड़ नवीन शर्मा पंकज कौशिक आदि ने स्वागत किया अंत में यह काफिला गुरु द्रोणाचार्य मंदिर पहुंचा जहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सिकंदराबाद विधायक ठाकुर लक्ष्मी राज सिंह ने कहा कि आज प्रदेश में और देश में डबल इंजन की सरकार के द्वारा विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं आज केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे हो गए हैं जिसमें सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य हुए हैं सरकार विभिन्न योजनाएं के द्वारा जनता को लाभ दे रही है आज प्रदेश में गुंडाराज खत्म हो गया है माफिया जेल के अंदर हैं हम सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर 2024 में उत्तर प्रदेश के अंदर 80 में से 80 सीट जीत हासिल करनी है इसके लिए हम सभी को मोदी और योगी सरकार द्वारा किए गए कार्यों को घर-घर पहुंचाना होगा तभी यह संभव है अंत में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं क्षेत्र की जनता द्वारा दिए गए अपार सम्मान के लिए धन्यवाद किया और कहा कि एक बार फिर वे वादा करते हैं कि क्षेत्र की जनता के लिए हर समय तैयार रहेंगे

Show More

Related Articles

Close