[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

अनूपशहर क्षेत्र के कारसेवकों को राष्ट्र चेतना मिशन ने किया सम्मानित, रामभक्तों ने जताया हर्ष

अनूपशहर: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में राष्ट्र चेतना मिशन द्वारा निरंतर जारी कारसेवक सम्मान समारोह की श्रृंखला में अनूपशहर में भी 5 दर्जन कारसेवकों को सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया गया।

मंगलवार को अनूपशहर के एलडीएवी इण्टर कॉलेज के सभागार में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व विधायक नवल किशोर गर्ग, विशिष्ट अतिथि आरएसएस नगर संघचालक सुनील गुप्ता, विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र गौड़ तथा कॉलेज के वरिष्ठ प्रवक्ता अखंड प्रताप सिंह, कार्यक्रम संयोजक सौरभ गौड़ एवं विवेक डॉजी आदि ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

संबोधन के क्रम में राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने 2 जनवरी से लगातार जारी कारसेवक सम्मान समारोह अभियान के विषय में वर्णन करते हुए कहा कि विश्व हिन्दू परिषद के आह्वान पर 1990 तथा 1992 की कारसेवा में सम्मिलित रहे कारसेवकों के योगदान से ही यह शुभ घड़ी आई है कि अयोध्या में पुनः भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प पूर्ण हुआ है। उन्होंने कहा कि जिले भर में कारसेवकों को सम्मानित कर हम बेहद गौरवान्वित हैं।

वरिष्ठ कारसेवक पूर्व विधायक नवल किशोर गर्ग, राजेन्द्र गौड़, मुख्तयार सिंह, राजीव पाठक, विजयराम शर्मा, पीके बंसल, विजय लोधी, अरविन्द शर्मा आदि ने श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन और कार सेवा के दौरान अपने संघर्षों और जेल यात्रा के अनुभवों को मंच पर साझा किया। सभी ने अपने संबोधनों में भावुकतापूर्ण वर्णन करते हुए अपने जीवनकाल में श्रीराम मंदिर निर्माण को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय उपलब्धि बताया।

कार्यक्रम में राष्ट्र चेतना मिशन पदाधिकारियों तथा मंचासीन अतिथियों ने सर्वप्रथम दिवंगत कारसेवकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों को सम्मानित किया।

उसके उपरांत वयोवृद्ध कारसेवक नवल किशोर गर्ग, राजेन्द्र गौड़, विपुल वार्ष्णेय, अरविंद शर्मा, राजीव पाठक, राजेन्द्र चौहान, अभय गर्ग, अमीचंद गर्ग, प्रदीप शर्मा, मुख्तयार सिंह, लेखराज गुरू, विजय राम, राकेश शर्मा, जगदीश प्रसाद, लाल सिंह, रामवीर सिंह, पीताम्बर सिंह, शिव सिंह, मनोज शर्मा, महेश रस्तोगी, रनवीर सिंह, श्रीशदत्त शर्मा, बनारसी मिस्त्री, पुरुषोत्तम गोयल, विजय लोधी, हरी सिंह, सतपाल सिंह, गजराज, इंद्रपाल सिंह, पप्पू सिंह, निरंजन सिंह आदि 60 से अधिक कारसेवकों को मंच पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्रतीक चित्र एवं भगवा अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित करते हुए सामूहिक रूप से स्वस्ति वाचन और पुष्पवर्षा कर भव्य अभिनंदन किया गया।

व्यवस्थाओं में डॉक्टर एस कुमार, हेमन्त सिंह, सौरभ गौड़, विवेक दौजी, विपुल वार्ष्णेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुनेश भारद्वाज, राजीव सिंघल, अमित गोयल, अमित मांगलिक, हर्ष चौहान, आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर नितिन सोनी

Show More

Related Articles

Close