[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahrविधानसभा चुनाव 2022

प्रियंका गांधी के ना आने से कांग्रेसी मायूस,अत्यधिक देरी हो जाने के चलते रोड़ शो टला

औरंगाबाद:- कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी का गुरु वार को कसबे में रोड़ शो प्रस्तावित था.

मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी को जहांगीराबाद से होते हुए औरंगाबाद में रोड़ शो के उपरांत स्याना जाने का प्रोग्राम निर्धारित किया गया था. अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी गजेंद्र सिंह के समर्थक और कार्यकर्ताओं में प्रियंका गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह था. इतना ही नहीं कसबे के काफी लोग प्रियंका गांधी को लेने जहांगीराबाद भी पहुँच गए थे. चौधरी गजेंद्र सिंह के चुनाव कार्यालय पर प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर काफी गहमागहमी सुबह से ही रही लेकिन एन वक्त पर प्रियंका गांधी का दौरा स्थगित हो गया. दौरे के स्थगित होने की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में घोर मायूसी छा गयी।

औरंगाबाद से राजेन्द्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close