Bulandshahr
धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा
बुलंदशहर:श्री श्याम सखा युवा मंडल, बुलंदशहर के तत्वाधान में आयोजित त्रयोदश श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिवस में आज बड़े धूमधाम के साथ कलश यात्रा का आयोजन किया गया.
यह कथा आज दिनांक 16 सितंबर 2022 से 22 सितंबर 2022 तक श्री राजराजेश्वर मंदिर परिसर बुलंदशहर में आयोजित होने जा रही है.
आज कलश यात्रा में श्री श्याम सखा युवा मंडल के अतुल कृष्ण एडवोकेट, संजय गोयल, दीपेन गांगुली, विकास अग्रवाल एडवोकेट, मोहित कंसल, दीपेंद्र सिंह, हर्ष मिश्रा, नितिन शर्मा , प्रज्ञा बंसल ,मोनिका बंसल ,अनीता गोयल मीरा अग्रवाल ,श्रीमती नेहा कंसल श्रीमती शोभा वर्मा ,श्रीमती ममता वर्मा, लक्ष्मी राजपूत ,मधुश्री ,रूपम देवी आदि मंडल समस्त मौजूद रहे.