Bulandshahr
महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सर्वेश वर्मा ने दिया स्वदेशी को बढ़ावा
औरंगाबाद (बुलंदशहर )प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत वोकल फार लोकल यानी स्वदेशी आंदोलन को बढ़ावा देने हेतु भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सर्वेश वर्मा ने गांधी जयंती पर स्थानीय खादी आश्रम पहुंच कर खरीदारी की। खादी ग्रामोद्योग द्वारा निर्मित वस्त्र, शैम्पू, धूपबत्ती अगरबत्ती आदि सामान खरीदा।
इससे पूर्व महिला मोर्चा मंडल ने मंडल सदस्या मीनू वर्मा के मौहल्ला टीचर कालोनी स्थित आवास पर गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष सर्वेश वर्मा ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया। लाल बहादुर शास्त्री जी को भी श्रृद्धा सुमन अर्पित किए गए।
इस अवसर पर ललिता रेनू शकुंतला देवी सरवा देवी रीना देवी एकता मीनू वर्मा रश्मि, गुंजन, रामसखी किरन बाला आदि मौजूद रहीं।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल