[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

ग्रामीणों ने किया ईश्वर सिंह पहलवान का जोर दार स्वागत सत्कार भैंट किया स्मृति चिन्ह

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) ब्लाक प्रमुख ईश्वर पहलवान ने मंगलवार को ग्राम बालका में चल रही रामलीला में फीता काट कर लीला का शुभारंभ कराया। कलाकारों ने लक्ष्मण मेघनाथ युद्ध से सतीसलोचना, कुंभकर्ण वध तक की लीला का मनोहारी प्रदर्शन किया।

इससे पूर्व लीला स्थल पर पहुंचने पर ब्लाक प्रमुख ईश्वर पहलवान का ग्राम प्रधान चांद मियां, रामलीला कमेटी प्रधान रवि प्रजापति महामंत्री सूरजपाल सिंह संस्थापक वीरपाल सिंह पूर्व प्रधान जयपाल सिंह राजन अहेरिया,चंदर अहेरिया जगदेव सिंह जिला पंचायत सदस्य शैलैश शर्मा ने माल्यार्पण कर भावभीना स्वागत सत्कार किया। प्रमुख ईश्वर पहलवान ने भगवान श्री राम की आरती उतारी और सहयोग निधि आयोजन समिति को भैंट की। आयोजकों ने मुख्य अतिथि को भगवान श्री राम का चित्र स्मृति चिन्ह के रूप में भैंट कर सम्मानित किया।

ईश्वर पहलवान ने अपने संबोधन में भगवान श्री राम के आदर्श और चरित्र

को मानवता के लिए अनुकरणीय बताया और कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने सामाजिक एकता और अखंडता के लिए मर्यादा में रहकर उल्लेखनीय कार्य किए जिसके लिए जब तक यह सृष्टि रहेगी उनको याद किया जाता रहेगा।

इस अवसर पर पूर्व प्रमुख रविन्द्र कपासिया, युवा गूर्जर नेता अजब सिंह कपासिया, ग्राम प्रधान चांद मियां जिला पंचायत सदस्य शैलैश शर्मा सीपी सिंह आदि उनके साथ रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close