[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

गणित और विज्ञान मानव के लिए सर्वाधिक उपयोगी

जी एस टी डिप्टी कमिश्नर अमरेश त्रिपाठी ने किया विज्ञान गणित प्रदर्शनी का शुभारंभ

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) जी एस टी डिप्टी कमिश्नर अमरेश त्रिपाठी ने कहा कि गणित और विज्ञान मानव जीवन में सर्वाधिक उपयोगी विषय हैं। मानव जीवन में इन दोनों विषयों का सर्वाधिक महत्त्व है। बच्चों को शुरू से ही इन दोनों विषयों पर अपना सर्वाधिक ध्यान केन्द्रित करना चाहिए तभी उन्हें मनचाही सफलता हासिल हो सकेगी। त्रिपाठी गुरुवार को नेशन पब्लिक स्कूल में विज्ञान व गणित प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के उपरांत बच्चों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज का युग कंप्यूटर का युग है। विज्ञान और गणित के बिना तमाम शिक्षा अधूरी है। बच्चों को अन्य विषयों के साथ साथ इन दोनों विषयों पर सर्वाधिक ध्यान केन्द्रित करने की आवश्यकता है।

इससे पूर्व विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों सहित प्रबंधक अंकुर अग्रवाल एडवोकेट, प्रधानाचार्य शरद कुमार सिंह तथा स्टाफ ने माल्यार्पण कर बुके भेंट कर मुख्य अतिथि का भाव भीना स्वागत सत्कार किया। अमरेश त्रिपाठी ने स्कूली बच्चों द्वारा लगाई विज्ञान व गणित प्रदर्शनी का फीता काट कर शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में बच्चों ने विज्ञान के विभिन्न माडल गणित के रोचक तथ्य माडलों के साथ प्रस्तुत कर दर्शकों को खासा प्रभावित किया। अपने द्वारा प्रदर्शित माडलों के विषय में बच्चों ने रोचक तथ्य और जानकारी देते हुए प्रतिभा प्रदर्शन किया। बच्चों ने स्मार्ट गांव स्ट्रीट लाइट रोबोट साबुनीकरण जल का अपघटन हाइड्रोलिक लिफ्ट परिवहन, संचार सुविधाओं से संबंधित शानदार माडल गणितज्ञों के जीवन परिचय और आविष्कार संबंधित माडल प्रस्तुत कर मन मोह लिया।

प्रबंधक अंकुर अग्रवाल एडवोकेट ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत करने की घोषणा की। प्रधानाचार्य शरद कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास और प्रतिस्पर्धा विकास के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए प्रदर्शिनी का आयोजन किया गया है। गणित शिक्षिका करिश्मा गौड़ व विज्ञान शिक्षक मनेंद्र राघव ने बच्चों को दिशा निर्देशन और प्रोत्साहन दिया।

कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close