[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने किया भूख हड़ताल एवं अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

बुलंदशहर :आज भारतीय किसान यूनियन चढूनी के एनसीआर अध्यक्ष चौधरी कुलदीप गुड्डू न बताया कि प्रदेश प्रभारी एवम जिला अध्यक्ष श्री सूबे सिंह के नेतृत्व में एवम प्रदेश अध्यक्ष सोनपाल सिंह की उपस्थिति में दिनांक 29 जनवरी 2024 से बिजली नंबर चार खुर्जा जनपद बुलन्दशहर पर भूख हड़ताल एवम अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन भारतीय किसान यूनियन चढूनी संगठन का चल रहा है जिसका आज पांचवा दिन है जिसमें मुख्य मांग है 25 केवीए का ट्रांसफार्मर बदलकर 145 केवीए का किया जाए फौजियों को उचित मूल्य पर बिजली कनेक्शन दिए जाएं जर्जर तारों को बदली किया जाए इस अनिश्चितकालीन धरने प्रदर्शन में कई अन्य संगठनों द्वारा समर्थन दिया गया है व सर्व सहमति से 7 फरवरी 2024 को संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत रखी गई है दिनांक 3 फरवरी 2024 को एनसीआर अध्यक्ष चौधरी कुलदीप गुड्डू की उपस्थिति में धरना प्रदर्शन जारी रहेगा चौधरी कुलदीप गुड्डू ने कहा कि किसी भी कीमत पर किसान मजदूर पूर्व फौजियों का शोषण नहीं करने दिया जाएगा इसके लिए हम किसी भी आंदोलन के लिए तैयार हैं बिजली विभाग उत्तर प्रदेश के मुखिया परम आदरणीय संत श्री योगी आदित्यनाथ जी के आदेशों का उल्लंघन करके सरकार की छवि को धूमिल एवम किसानों का शोषण करने का कार्य कर रहा है जो बिल्कुल बर्दाश्त से बाहर है इस मौके पर प्रदेश प्रभारी सूबे सिंह प्रदेश अध्यक्ष सोनपाल सिंह एनसीआर अध्यक्ष चौधरी कुलदीप गुड्डू जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जितेंद्र सिंह मीडिया प्रभारी अशोक अत्तरी विजय चौधरी अमरजीत चौधरी योगेश शर्मा मनोज वैध जी पवन फौजी युवा एनसीआर अध्यक्ष शोएब खान प्रदेश महामंत्री आबिद सिद्दकी मेरठ मंडल अध्यक्ष युवा सुनील कुमार सोनू तेवतिया मेरठ मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चाहर तहसील अध्यक्ष शिकारपुर डॉक्टर नईम जिला महामंत्री बुलंदशहर मामन चौधरी जिला सचिव गाजियाबाद वसीम अहमद पश्चिम महासचिव राजेंद्र सिंह सुदेश प्रधान जिला अध्यक्ष मजदूर प्रकोष्ठ रिज़वान चौधरी युवा जिला महासचिव प्रदीप चौधरी तहसील अध्यक्ष खुर्जा मुकेश चौधरी युवा जिला महासचिव अजय शर्मा जिला संगठन मंत्री योगेश शर्मा मेरठ मण्डल उपाध्यक्ष गुड्डन चौधरी मेरठ मंडल उपाध्यक्ष राशिद ठाकुर आदि हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे,

रिपोर्टर नितिन सोनी

Show More

Related Articles

Close