[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

दो महीने से खिला रहे हैं जीव-जंतुओं को खाना

कोरोना महामारी के कारण कई महीनों से चल रहे शहर में लॉक डाउन के चलते आम आदमी तो प्रभावित हुआ ही है लेकिन जीव-जंतु भी बहुत प्रभावित हुए है| इसी बात को ध्यान में रखते हुए उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय गुप्ता ने लगभग 2 महीने से बंदरों को भोजन खिलाने की मुहिम छेड़ रखी है| और दिल से बंदरों की सेवा में लगे हुए हैं उनके इस कार्य से प्रभावित होकर और उनसे प्रेरणा लेकर समाज के और भी काफी लोग व ग्रुप इनके साथ जुड़ गए हैं |

आज कृष्णा नगर उद्योग व्यापार मंडल के भी कुछ व्यापारियों सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए  रेलवे स्टेशन पर जाकर बंदरों के समूह को चने , ब्रेड  ,केले , बिस्किट आदि का भोग लगाया |अनुराग अग्रवाल, तरुणदीप ,गौरव सिंघल ,तुषार गुप्ता, संजय गोयल ,दलवीर छाबड़ा ,राजीव शर्मा ,चंद्र भूषण मित्तल आदि लोग  शामिल रहे |

संजय गोयल(सह संपादक)

Show More

Related Articles

Close