[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

राम वेश धारी बच्चों ने किया लंका पति रावण का पुतला दहन

एन पी एस पब्लिक स्कूल में हुआ दशहरा महोत्सव, बच्चे बने राम लक्ष्मण सीता हनुमान

औरंगाबाद (बुलंदशहर )  एन पी एस पब्लिक स्कूल में शनिवार को दशहरा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक अंकुर अग्रवाल एडवोकेट एवं चेयरपर्सन प्रिया अग्रवाल ने भगवान श्री राम के चित्र के सम्मुख संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व असत्य पर सत्य की विजय और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। जहां भगवान श्री राम ने अत्याचारी दानव रावण का वध किया वहीं मां दुर्गा ने महिषासुर राक्षस का वध किया था। सभी को हमेशा सच बोलना चाहिए और बुरे कामों से दूर रहना चाहिए।

सरस्वती वंदना के पश्चात फैंसी ड्रेस कंपटीशन में नन्हे मुन्ने बच्चों ने रामलीला के पात्रों राम लक्ष्मण सीता हनुमान भरत शत्रुघ्न महादेव शिव, कृष्ण की वेशभूषा धारण कर सभी को लुभाया। राम रूप धारण कर नन्हे मुन्ने बच्चों ने राम रावण का प्रतीकात्मक युद्ध कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय के क्रीड़ा मैदान में रावण के पुतले का दहन किया।

कक्षा दो में जहान्वी, व्योम गर्ग,जतिन हंसी अक्षिता लावणी दीपिका कक्षा एक में भुवांशी गामिया नित्या यूकेजी में ट्विंकल श्रेया नव्या एल के जी से पुष्टि आदि के प्रदर्शन को भरपूर सराहना मिली, प्रधानाचार्य डा शरद कुमार सिंह ने आगंतुक अतिथियों को धन्यवाद दिया।

Show More

Related Articles

Close