[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

केन्द्र प्रभारी व कर्मचारियों की लापरवाही से बारिश में भीगा गेंहू

केन्द्र प्रभारी व कर्मचारियों की लापरवाही से बारिश में भीगा गेंहू

औरंगाबाद : गेंहू क्रय केन्द्रों पर गेंहू के रखरखाव के लिये शासन ने केन्द्र प्रभारियों को कड़े निर्देश दे रखे थे। लेकिन औरंगाबाद की नवीन अनाज मंडी में स्थित गेंहू क्रय केन्द्र पर खुले आसमान के नीचे रखा गेंहू बुधवार की सुबह बारिश में भीग गया। जिसमें केन्द्र प्रभारी और कर्मचारियों की घोर लापरवाही सामने आई है। बताया गया है कि कर्मचारियों ने गेंहू को बोरों को ढकने में खानापूर्ति की है।

नगर की नवीन अनाज मंडी परिसर में स्थित पीसीएफ और एफसीआई गेंहू क्रय केन्द्र स्थापित है। एफसीआई गेंहू क्रय केन्द्र पर गेंहू के बोरों को टीन सैड के नीचे रखा जाता है। जबकि पीसीएफ गेंहू क्रय केन्द्र पर किसानों से खरीदा गया गेंहू खुले आसमान के नीचे रखा जाता है। बारिश से गेंहू बचाव के लिये उचित व्यवस्था नहीं है। बुधवार की सुबह तेज हवा के साथ बारिश आने से पीसीएफ गेंहू क्रय केन्द्र पर रखा गेंहू भीग गया। बताया गया है कि  कर्मचारियों ने खुले आसमान के नीचे रखे गेंहू के बोरों को सही तरीके से नहीं ढक रखा था। जिसके कारण किसानों से खरीदा गया गेंहू बारिश में भीग गया। मामले में केन्द्र प्रभारी देवेश वर्मा से फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि केन्द्र पर रखा गेंहू त्रिपाल से ढका था। 22 जून से क्रय केन्द्र पर वारदाना न होने के कारण तोल बंद पड़ी हुई है। प्लास्टिक के बोरों में रखा गेंहू बारिश से नहीं भीगता है।

 

रिपोटर गौरव सिंघल

Show More

Related Articles

Close