[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

व्यापारियों ने किया 75 साल के शिक्षक का सम्मान

व्यापारियों ने किया 75 साल के राजकिशन गुप्ता का माला व शाल पहनाकर सम्मान

हमारे देश में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है |आज शिक्षक दिवस पर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल के साथ मिलकर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सेवानिवृत्त 75 साल के साठा निवासी राजकिशन गुप्ता का माला व  शाल पहनाकर  स्वागत  किया और उनसे आशीर्वाद लिया| शिक्षक राजकिशन गुप्ता ने डीएवी इंटर कॉलेज में जुलाई 1968 में शिक्षा देने का कार्य शुरू किया व 40 साल तक शिक्षक का कार्य करते हुए जून 2008 में सेवानिवृत्त हुए| शिक्षक का कार्य करते हुए भी राज किशन गुप्ता  अनेक सामाजिक कार्यों से भी जुड़े रहे| आज सेवानिवृत्त होने के बाद भी समाज सेवा में लगे रहते हैं

|उनका कहना है कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है| उनकी इस समाज सेवा से प्रभावित होकर अनेक सामाजिक संस्थाओं व संगठनों ने उन्हें मंच से सम्मानित किया है| वैश्य सेवक मंडल ने राजकिशन गुप्ता को वैश्य रत्न सम्मान की उपाधि से भी सम्मानित किया| शिक्षक राजकिशन गुप्ता का कहना है ऑनलाइन पढ़ाई बच्चों के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है| उनका मानना है कि यदि कोरोना महामारी के चलते विद्यालय पूर्ण रूप से बंद है व अभिभावकों की अर्थव्यवस्था अच्छी नहीं है तो ऐसी स्थिति में विद्यालय की कमेटी को फीस माफी या पूरी फीस में रियायत देने का भी कार्य  करें तो भी यह एक समाज सेवा व मानव सेवा होगी |उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि जब से गुरु से शिक्षक पद्धति पर देश चल पड़ा है तभी से शिक्षा में स्वार्थ समा गया है|

जिससे शिक्षा का स्तर गिर गया है व गुरु शिष्य में वह पहली बात नहीं रह गई है |इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, नगर अध्यक्ष विजय गुप्ता ,मीडिया प्रभारी संजय गोयल, नगर युवा अध्यक्ष अभिनव वर्मा ,नगर युवा महामंत्री पंकज अग्रवाल, संदीप गुप्ता, प्रदीप गुप्ता ,चित्रांश ,मुकेश चंद, अमित, नीरज ,सुभाष ,पन्नालाल गुप्ता आदि मौजूद रहे|

संजय गोयल- ( सह संपादक)

Show More

Related Articles

Close