[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

राज्य मंत्री ने बाजार में मांगे वोट

कृष्णा नगर बाजार में भाजपा के पक्ष में मांगे वोट |

बुधवार को कौशल विकास मंत्री( राज्य) कपिल देव अग्रवाल ने कृष्णा नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को साथ लेकर कृष्णा नगर बाजार में दुकान- दुकान जाकर व्यापारियों से 3 तारीख को होने वाले विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के हक में कमल के फूल पर बटन दबाने का किया अनुरोध| मंत्री ने कहा कि राष्ट्र सुरक्षा एवं देश हित के लिए भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करना होगा| व्यापार मंडल के महामंत्री अनुराग अग्रवाल ने कहा भाजपा के शासन में व्यापारी आज अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है हमें गुंडागर्दी ,चौथ वसूली और अपहरण जैसी समस्याओं से निजात मिली है |मीडिया प्रभारी संजय गोयल ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के शासन में ही संभव हो पाया है कि जब हमारी महिलाएं अपने-अपने घरों से अपने कार्यों के लिए  निकलती हैं तो भयमुक्त होकर निकलती हैं| और यह अपने आप में बड़ी बात है |विनय सिरोही, मनोज गर्ग, सुनील रामा, हितेश गर्ग, तुषार गुप्ता ,पंकज अग्रवाल ,राजेश अग्रवाल ,अनुराग अग्रवाल, संजय गोयल ,तरुण, विनय ,हरभजन सिंह, गौरव, सतीश, चेतन, अरविंद, अशीष ,ब्रज भूषण ,पप्पू सैनी ,अरुण गोयल आदि लोग रहे मौजूद|

Show More

Related Articles

Close