[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
दनकौर

हिंदू युवा वाहिनी ने निकाली तिरंगा यात्रा

हिंदू युवा वाहिनी ने निकाली तिरंगा यात्रा

दनकौर:- कस्बे में हिंदू युवा वाहिनी मंडल दनकौर के द्वारा दनकौर कस्बे में 75 वे स्वतंत्र दिवस को बड़ी धूमधाम के साथ बनाया जिसकी अध्यक्षता जिला प्रभारी मदन प्रधान व संचालन मंडल अध्यक्ष नवीन पंडित ने किया जिस के मुख्य अतिथि बरेली विभाग प्रभारी विवेक सिंह राघव रहे व थाना दनकौर इंस्पेक्टर अरविन्द पाठक, कस्बा चौकी इंचार्ज अभय प्रताप सिंह ,कस्बा चौकी से योगेंद्र चौधरी का भगवान हनुमान का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया

बड़ी शांति पूर्ण सभी प्रशासनिक सेवाओं का पूरा सहयोग मिला जिसके बाद सभी दनकौर नगरवासी के द्वारा महाभारत कालीन द्रोणाचार्य से तिरंगा यात्रा दनकौर कस्बे के मुख्य बाजारों से निकालकर द्रोणाचार्य मंदिर पर मुख्य अतिथि विवेक सिंह राघव ने ध्वजारोहण किया|

विभाग प्रभारी विवेक सिंह राघव ने बताया की अंग्रेजों से आजादी दिलाने में कई स्वतंत्रता सेनानियों ने सालों तक संघर्ष किया था। इस संघर्ष की शुरुआत तब से हुई जब मंगल पांडे को अंग्रेजों ने गोली मारी थी। तभी से देश में आजादी के लिए लड़ाई शुरू हो गई थी। इसके बाद तो महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, मंगल पांडे, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, बाल गंगाधर तिलक, लोक मान्य तिलक, लाला लाजपत राय और खुदीराम बोस जैसे सेनानियों ने आजादी की लड़ाई में अपना योगदान दिया। इस संघर्ष में सबसे अहम योगदान महात्मा गांधी का माना जाता है। उन्होंने आजादी की लड़ाई लड़ने के लिए सत्याग्रह आंदोलन चलाया और कई बार तो उन्हें जेल भी जाना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और समय-समय पर अपने आंदोलनों के जरिए अंग्रेजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।

इस मौकेस्वयंसेवक संघ प्रचारक रोहित पंकज कौशिक,मंडल कार्यकर्ता पवन शर्मा , पर मंडल प्रभारी शिवम गोयल, मंडल महामंत्री विकास शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष विशाल शर्मा, मंडल गौ रक्षा प्रमुख अभिषेक सैनी, मंडल मंत्री महेश नाथ, मंडल मंत्री दीपक चौधरी मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनू शर्मा, मंडल मंत्री प्रिंस कुमार, मंडल कार्यकर्ता शिवा चौहान, मंडल कार्यकर्ता ललित कसाना, मंडल कार्यकर्ता हर्ष नागर, मंडल सह संयोजक देव कुमार, मंडल कार्यकर्ता सचिन राणा, मंडल कार्यकर्ता गंगा राम पंडित, जी, मंडल कार्यकर्ता एडवोकेट राघव सिंघल,भाजपा मंडल महामंत्री अमित नागर ,मंडल मीडिया प्रभारी हरीश शर्मा ,दनकौर नगर सभासद हरिदत्त शर्मा, नरेंद्र नागर, अजीत चौहान, ब्रज अत्री,तारा चंद , नरेश नाथ,समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Close