[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
राष्ट्रीय

बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने फिर दिया विवादित बयान- सरकार आने दो जो अधिकारी बात नहीं मानेगा बना देंगे मुर्गा

नई दिल्ली। बीजेपी के कद्दावर नेताओं में से एक कैलाश विजयवर्गीय पश्चिम बंगाल के प्रभारी हैं। ममता सरकार की नीतियों के खिलाफ वो पूरजोर आवाज उठाते हैं, वो कहते हैं कि ममता के इशारे पर बीजेपी कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है। पुरुलिया में कार्यक्रताओं का संबोधित करते हुए सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी और उस दौरान उनकी जबान फिसल गई।

कैलाश विजयवर्गीय ने अधिकारियों से कहा कि वो बीजेपी कार्यकर्ताओं को परेशान करना छोड़ दें। कार्यकर्ताओं ने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं। हम शराफत से काम करते हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि हमें मर्यादा तोड़ना नहीं आता है।वो आगे कहते हैं कि उस एसपी का नाम क्या है, मुर्गा, अच्छा मुर्गा हो या कुछ और भी हमारी सरकार आई तो हम मुर्गा बना देंगे। हमने बहुत सारे अधिकारियों की लिस्ट बनाई है जिन्हें हम मुर्गा बनाने वाले हैं।

कैलाश विजयवर्गीय का विवादों से पुराना नाता भी है। वो अक्सर विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। सोनिया गांधी , राहुल गांधी से लेकर प्रियंका गांधी उनके निशाने पर रह चुकी हैं। ममता बनर्जी के खिलाफ वो बयान देते रहते हैं। बताया जाता है कि विजयवर्गीय के बंगाल जाने के बाद बीजेपी कैडर जोश से लबरेज हो गया। उन्होंने ममता विरोधियों को एक साथ एक मंच पर लाने में कामयाबी हासिल की और उसका नतीजा 2019 के आम चुनाव में दिखाई भी देता है। पश्चिम बंगाल में 2019 में विधानसभा का चुनाव है और उन्हें पता है कि ममता बनर्जी का पुरजोर विरोध करके ही वो उन लोगों को अपने साथ ला सकते हैं जो या तो डरते हैं या वो ममता के धुरविरोधी हों।

Show More

Related Articles

Close