[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
राशिफल

राशिफल 11 जनवरी 2020: जानिए अपना आज का राशिफल

मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। जमीन या मकान खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। उदर विकार से परेशान हो सकते हैं। गृह निर्माण होगा। हनुमान जी की उपासना करते रहें। गाय को केला खिलाएं। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा।                                        

वृष राश‍िफल/Tauras Horoscope Today: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन का व्यय होगा। जॉब में परिवर्तन हो सकता है। मित्रों से आपको लाभ होगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। गरीब  व्यक्तियों में कम्बल वितरण करें। विवादों से बचिए।  प्रतिष्ठा के प्रति थोड़ा सचेत रहना होगा।                                                

मिथुन राश‍िफल / Gemini Horoscope Today: किसी नए जॉब की तरफ मुड़ेंगे। संतान की सफलता से आनंदित रहेंगे। हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती है। घर खरीद सकते हैं। राजनीति से सम्बद्ध लोग पद की प्राप्ति करेंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ  करें। किसी प्रिय मित्र का आगमन होगा।                                 

कर्क राश‍िफल / Cancer Horoscope Today: आज आपका जॉब या व्यवसाय संबंधी निर्णय भविष्य के लिए बेहतर रहेगा। शीतजनित रोगों से परेशान रहेंगे। अन्न दान करें। छात्रों के लिए बेहतर समय है।

सिंह राश‍िफल / Leo Horoscope Today: इस राशि का स्वामी सूर्य धनु में है। आर्थिक लाभ होगा। धन का निवेश अच्छे कार्यों में करेंगे। धार्मिक यात्रा  हो सकती है। अरण्यकांड का पाठ करते रहें। गाय को पालक खिलाएं। व्यवसाय में प्रगति होगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रहेगी कि आज आप जॉब में उन्नति की तरफ बढ़ेंगे।                         

कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today: धन का निवेश जमीन या मकान में करेंगे। संतान सफल रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में बहुत वृद्धि होगी। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करते रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय में उन्नति होगी। धन की प्राप्ति होगी।   

तुला राश‍िफल /  Libra Horoscope Today: आपकी महत्वाकांक्षी योजनाओं को विस्तार मिलेगा। कई वर्षों से रुके कार्य पूर्ण होंगे। भगवान विष्णु की उपासना करते रहें। नेत्र के रोगी बहुत सावधानी बरतेंगे। कम्बल दान करते रहें।

वृश्चिक राश‍िफल / Scorpio Horoscope Today: आर्थिक स्थिति में बहुत आशातीत सुधार होगा । सुख समृद्धि आएगी।  व्यवसाय में सफलता मिलेगी।हेल्थ के प्रति सचेत रहें। श्री सूक्त का पाठ करते रहें। जमीन क्रय कर सकते हैं। व्यवसाय में वृद्धि होगी।                 

धनु राश‍िफल / Sagittarius Horoscope Today: कोई नया गृह निर्माण करवाएंगे। प्रत्येक तरफ से खुशी आएगी। गणेश जी की विधिवत पूजा करें। गाय  को भोजन कराएं। आज छात्रों के लिए शिक्षा में उन्नति का समय है। व्यवसाय के लिए बहुत अच्छा समय है। जॉब में प्रगति होगी।                                              

मकर राश‍िफल / Capricorn Horoscope Today: राजनीति में किसी विवाद में पड़ सकते हैं। मित्रों के सहयोग से कोई बड़ा कार्य सम्पन्न होगा। वाहन क्रय करेंगे। श्वांस के रोग से समस्या रहेगी। गाय को भोजन कराते रहें। व्यवसाय में  प्रगति करेंगे।          

कुंभ राश‍िफल / Aquarius Horoscope Today: जॉब परिवर्तन की तरफ बढ़ सकते हैं। धन प्राप्ति के संकेत हैं। जॉब में प्रमोशन होगा। स्वास्थ्य सुख में कमी रहेगी। किसी भूखे व्यक्ति को भरपेट भोजन कराएं। हनुमान जी की उपासना करें।कम्बल दान करें।

मीन राश‍िफल / Pisces Horoscope Today: आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी होगी। धन का व्यय भी अच्छे कार्यों में होगा। परिवार संग यात्रा हो सकती है। व्यवसाय में कोई नई कार्य योजना बनाएंगे। शिक्षा में प्रगति होगी। सुन्दरकाण्ड का  पाठ करें। अन्न दान करें।

Show More

Related Articles

Close