[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

शहीद भगत सिंह का देश सदैव ऋणी रहेगा-श्यौपाल सिंह

शहीद भगत सिंह का देश सदैव ऋणी रहेगा-श्यौपाल सिंह

बुलंदशहर :जिला कांग्रेस कमेटी बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष चौधरी श्यौपाल सिंह के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह का 215 जन्मदिन मनाया कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्यौपाल सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी काला स्थित शहीद ए आजम भगत सिंह की मूर्ति पर इकट्ठा हुए और मूर्ति को साफ करने के बाद शहीदे आजम भगत सिंह की मूर्ति पर सभी कांग्रेसियों ने माल्यार्पण किया,

इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चौधरी श्यौपाल सिंह ने कहा कि शहीद ए आजम भगत सिंह ने अपने प्राणों की आहुति देकर देशवासियों को आजादी से लड़ने का जुनून पैदा किया और शहीद भगत सिंह की प्राणों की आहुति से प्रेरणा लेकर हजारों लोगों ने देश को आजाद कराने में कुर्बानियां दी और देश को आजाद कराया 1907 मैं आज के दिन यानी 27 सितंबर को देश में एक ऐसा लाल शहीदे आजम भगत सिंह के रूप में पैदा हुआ जिसने अपनी जवानी की आहुति देश की खातिर दे दी शहीद भगत सिंह नया अंग्रेजों से लोहा लेते हुए देश को आजाद कराने के लिए फांसी के फंदे पर हंसते-हंसते झूलने का काम किया शहीदे आजम भगत सिंह फांसी के फंदे मर जाते हुए हंसते-हंसते देश भक्ति का गीत गा रहे थे” मेरा रंग दे बसंती चोला, माय रंग दे बसंती चोला “आज भी यह गीत लोगों के दिलों में देशभक्ति का जज्बा पैदा करता है और उनकी इसी बहादुरी और कुर्बानी से देश के लोगों में अंग्रेजों से लड़ने का जज्बा पैदा किया ,

गुलामी के दिनों में भी भाजपा से जुड़े संगठन शहीद भगत सिंह और अन्य शहीदों की मुख बरी किया करते थे और आज शहीद भगत सिंह के वंशज यानी किसानों का उत्पीड़न भाजपा कर रही है आज किसानों को बर्बाद करने के लिए तीन कृषि कानून बिल लाकर किसानों को चौपट करने का काम किया है यह तीनों काले कानून बिल तुरंत वापस होने चाहिए और एमएसपी पर गारंटी कानून तुरंत बना कर शहीदे आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि देनी चाहिए,

आज हर युवा को शहीदे आजम भगत सिंह के जीवन से उनके कारनामों को याद करके प्रेरणा लेनी चाहिए और देश निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए, करणवीर सिंह सिरोही और सुशील चौधरी ने कहा की भाजपा सरकार शहीद भगत सिंह के वंशजों का यानी किसानों का अपमान बंद करें वरना किसानों में से पता नहीं कितने शहीद ए आजम भगत सिंह पैदा हो जाएंगे जो भाजपा को अंग्रेजों की तरह सबक सिखाएंगे,

हर्ष दयाल एवं मुनीर अकबर ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने हर जाति हर धर्म के लिए अपने प्राणों की आहुति दी शहीद भगत सिंह सच्चे देशभक्त हैं सुभाष गांधी एवं राकेश भाटी और देव रंजन नागर ने कहा 30 शहीद भगत सिंह हमारे प्रेरणा स्रोत हैं, इस मौके पर सभी कांग्रेसियों ने शहीदे आजम भगत सिंह जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए और उसके बाद सभी कांग्रेसी भारतीय किसान यूनियन के भारत बंद मैं शरीक हुए और कांग्रेस की तरफ से भारतीय किसान यूनियन को कांग्रेस पार्टी का समर्थन दिया ,

इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्यौपाल सिंह के साथ महेश शास्त्री, सुभाष गांधी, हर्षदयाल ,मुनीर अकबर ,सुशील चौधरी ,करणवीर सिंह सिरोही, राकेश भाटी ,किशन चौधरी, देव रंजन नागर ,आदेश मुद्गल ,कैफी फैसल ,पुष्पेंद्र नागर ,अंकित चौधरी, हर्षवर्धन वाल्मीकि, आस मोहम्मद, आरिफ कुरैशी, रहमत राणा आदि लोग रहे

सह संपादक- संजय गोयल
रिपोर्टर- नितिन सोनी

Show More

Related Articles

Close