[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
राष्ट्रीय

गांधी जी ने अहिंसा का पालन करते हुए शक्तिशाली अंग्रेजों से राष्ट्र को कराया था आजाद

गांधी जी ने अहिंसा का पालन करते हुए शक्तिशाली अंग्रेजों से राष्ट्र को आजाद कराया- श्रीमती शालिनी कांगड़ा

देशभर में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन पर गांधी जयंती का आयोजन किया जाता हैं। इस मौके पर सरकार और संस्थाओं की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। इसी चलन को आगे बढ़ाते हुए पीपल्स वेलफेयर फाउंडेशन प्रिंसेस पार्क दिल्ली द्वारा प्रिंसेस पार्क में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में बच्चो के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। बच्चो ने भाषण, गीत, कविताएं प्रस्तुत की।

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व सदस्य श्री हरि राम सूद ने बच्चो के बताया की हर साल 2 अक्टूबर को देश उस महान शख्सियत को याद करने के लिए एक साथ आता है जिसने देश को औपनिवेशिक शासन से लड़ने के लिए प्रेरित किया। उस शख्सियत का नाम है मोहनदास करमचंद गांधी. जिन्हें हम राष्ट्रपिता और बापू भी कहते हैं।

पीपल्स वेलफेयर फाउंडेशन प्रिंसेस पार्क दिल्ली की अध्यक्षा श्रीमति शालिनी कांगड़ा ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की उपलब्धि्यों पर प्रकाश डालते हुए सभी को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में बताया की गांधी जी ने अहिंसा का पालन करते हुए शक्तिशाली अंग्रेजों से राष्ट्र को आजाद कराया।

समाजसेवी आज़ाद कांगड़ा ने बताया की जब हम राष्ट्र के पिता के बारे में जानते, उनके योगदान को पढ़ते हैं तो अहिंसा, समानता और स्वतंत्रता के लिए उनके संघर्षों की कहानियां सुनते हैं तो हमारे शरीर में एक नई प्रकार की ऊर्जा उत्पन्न होती हैं।

इस कार्यक्रम में बच्चो का उत्साह बढ़ाने में पीपल्स वेलफेयर फाउंडेशन प्रिंसेस पार्क दिल्ली की सचिव निर्मला देवी, इवेंट मैनेजर निखिल कुमार, म्यूजिक टीचर मयंक कुमार और टीचर अभिषेक ने भी बढ़ चढ़ कर योगदान दिया।

Show More

Related Articles

Close