[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

कांग्रेस प्रतिज्ञा अब घर घर पहुँचेगी – श्यौपाल सिंह 

बुलंदशहर:-  आज ज़िला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक का आयोजन हुआ जिसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उ० प्रदेश श्रीमती प्रियंका गाधी जी के प्रतिज्ञा पत्र को जनपद के हर घर तक पहुँचाने के संदर्भ मे चर्चा हुई बैटक की अध्यक्षता चौ० श्यौपाल सिंह ने की और संचालन आदरश देव शर्मा ने किया इस बैठक मे ज़िला / शहर / नयायपंचायत/ ब्लोक । सभी सम्मानित कार्यकर्तो व पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया एंव ज़िलाध्यक्ष चौ० श्यौपाल सिंह ने प्रदेश से आए ऐजन्डे पर चर्चा की सभी ग्राम पंचायतों मे , ग्रामीण पैंठ पर

चौराहों पर नुक्कड़ बाज़ार पर सभाओं का आयोजन होना है और लोगो तक कांग्रेस का संदेश पहुँचाना भाजपा भगाओ ,महँगाई हटाओ ।पर नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से आम जनमानष को मौजूदा सरकार की विफलता की जानकारी देकर कांग्रेसी प्रचार प्रसार करेंगे और चौ० श्यौपाल सिंह ने बताया कि प्रतिदिन प्रत्येक विधानसभा मे 10 किलोमीटर पद यात्रा करके आठ नुक्कड़ सभाओं का आयोजन करके प्रतिज्ञा पत्र वितरण करना है जिला अध्यक्ष श्यौपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव हम सबकी महबूब नेता श्रीमती प्रियंका गांधी ने अनूपशहर में आकर आगामी विधानसभा चुनाव लक्ष्य 2022 को हासिल करने के लिए करो या मरो का नारा दिया है कांग्रेश के हर सिपाही का फर्ज बनता है कि प्रियंका गांधी जितना परिश्रम करके कांग्रेसका मजबूत करने का काम कर रही हैं कांग्रेश के हर सिपाही को उनके दिशा निर्देशों पर चलकर करो या मरो के फार्मूला पर चलकर 2022 में कांग्रेस की सरकार बनवानी है जिला अध्यक्ष श्यौपाल सिंह ने बताया चार विधानसभाएँ मे परिक्षण शिविर भी लगने है 19 नवंबर स्याना एंव 20 नवंबर अनूपशहर 21 नवंबर मे डिबाई और 22 नवंबर मे शिकारपुर मे शिविर होगा । शहर अध्यक्ष प्रशांत बाल्मीकि ने कहा की भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ के तहत चुनाव लड़ने के सभी इच्छुक साथी ज्यादा से ज्यादा गांव पहुंचकर प्रियंका जी का संदेश पहुंचाने का काम करें कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष सावित्री चौधरी एवं युवक कांग्रेस के अध्यक्ष जियाउर रहमान ने कहा इंदिरा गांधी जी के बाद प्रियंका गांधी ऐसी नेता ही हैं जिन्होंने महिलाओं के सम्मान में 40% टिकटों में आरक्षण देकर और छात्राओं को स्कूटी एवं एंड्रॉयड फोन देने की प्रतिज्ञा की है प्रियंका गांधी जी ने काफी लंबे समय से प्रताड़ित आंगनवाड़ी बहनों के सम्मान के लिए भी उनकी भावना के अनुसार प्रतिज्ञा की घोषणा की है इस मौके पर सुशील चौधरी एवं मुनीर अकबर ने कहा कि प्रियंका गांधी जी ने अनूप शहर आ कर लक्ष्य 2022 का जो मंत्र दिए हैं उससे निश्चित ही बुलंदशहर के कांग्रेसयौ मैं नया उत्साह पैदा हुआ हैइस मौक़े पर जिला अध्यक्ष श्यौपाल सिंह के साथ शकिल अहमद डा० एस० डी० शर्मा जी , रेखा शर्मा , सावित्री चौधरी , टूककीमल खटिक , चौ० नरेन्द्र सिहं , मुनिर अकबर , सुशील चौधरी , राकेश भाटी , देव रंजन नागर , प्रमोद कौशिक, सुरेंद्र लोधी, मोइन खान, साजिद चौधरी शाहिद मेवाती आस मोहम्मद कुरेशी इजराइल गहलोत चौधरी ऋषि पाल सिंह नितीश भारद्वाज सुशील शर्मा चौधरी धर्म सिंह हर्षवर्धन वाल्मीकिआदि लोग मौजूद रहे ।

सह संपादक- संजय गोयल
रिपोर्टर- नितिन सोनी

Show More

Related Articles

Close