[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने के लिए भूपेंद्र गौड़ ने झौंकी ताकत

जनता का विश्वास जीतेगी जन विश्वास यात्रा

बुलंदशहर: शनिवार को शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र में तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया है। वही शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के पहासू स्थित मठ मंदिर से पूर्व पीएम अटल बिहारी की जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए बाइक रैली निकाली। आयोजित बाइक रैली का भाजपा नेता भूपेंद्र गौंड़ ने कार्यकर्ताओं के साथ बाइक चलाकर किया। बाइक रैली पहासू से शुरू होकर देहात क्षेत्र के तमाम गांव में होते हुए पुनः पहासू जाकर समाप्त हो गई।

जनपद के शिकारपुर विधानसभा के कस्बा पहासू के खुर्जा रोड स्थित मठ मंदिर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती का आयोजन किया गया। जहां पर सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेई को श्रद्धांजलि अर्पित की। अटल बिहारी जयंती पर आयोजित बाइक रैली में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मठ मंदिर से बाइक रैली का शुभारंभ भाजपा नेता भूपेंद्र गौड़ ने खुद कार्यकर्ताओं के साथ बाइक चलाकर किया। बता दें बाइक रैली के साथ साथ डीजे पर गीत के माध्यम से भाजपा सरकार की तमाम योजनाओं के बारे में जानकारी दी। भाजपा नेता भूपेंद्र गौड़ ने बताया वह अपने युवा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बदरखा, बिकुपुर,जयरामपुर सहित आसपास के गांव-गांव जाकर जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों की भीड़ जुटाने में लगे हैं। भाजपा की जन विश्वास यात्रा एक विशेष यात्रा है जिसमें तमाम भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। रविवार को जन विश्वास यात्रा जेवर से होते हुए जनपद बुलंदशहर में प्रवेश करेगी उसी क्रम में सोमवार को विधानसभा शिकारपुर के पहासू छतारी होते हुए डिबाई के लिए प्रस्थान करेगी। जन विश्वास यात्रा के लिए तमाम तैयारी शुरू हो गई हैं। भाजपा नेता भूपेंद्र गॉड खुद अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जोर शोर के साथ तैयारी में जुटे हैं।

Show More

Related Articles

Close