[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
राशिफल

राशिफल 18 दिसंबर: जानिए अपना आज का राशिफल

राशिफल 18 दिसंबर: जानिए अपना आज का राशिफल

मेष राशिफल/Aries Horoscope Today – विवादों से दूर रहने का प्रयास करें।धन के आगमन की संभावना रहेगी। आई टी और मीडिया फील्ड से सम्बद्ध जातकों को संघर्ष करना पड़ेगा। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बनेगी।आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में  माधुर्यता बनी रहेगी। प्रेम के विवाह की परिणती के लिए विवादों का सामना करना पड़ सकता है। लाल रंग शुभ है। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें।।                                          

वृष राश‍िफल/Tauras Horoscope Today : आज आपकी मनोस्थिती कुछ विशेष कार्य करने के लिए परेशान रहेगी। स्टूडेंट्स अपने कैरियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। जॉब में छोटी छोटी बातों का तनाव बना रहेगा। मैनेजमेंट, फ़िल्म तथा मीडिया फील्ड के जातक आशातीत सफलता की प्राप्ति करेंगे। मधुमेह से कष्ट संभव रहेगा। प्रेम में घर से दूर यात्रा का सुअवसर प्राप्त होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। नारंगी और आसमानी रंग शुभ है। गो माता को केला खिलाएं। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ लाभकारी है।

मिथुन राश‍िफल / Gemini Horoscope Today : सफलता तथा हर्ष भरा दिन है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। सेल्स और मार्केटिंग तथा बैंकिंग के जातकों को प्राप्त सफलता से उनका मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। आज यात्रा का दिन है। दाम्पत्य जीवन में क्रोध को स्थान मत दें। नीला और सफेद रंग समृद्धि कारक है। नेत्र विकार की संभावनाएं रहेंगी। गरीबों में अन्न बांटना पुण्य दायी है। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।

कर्क राश‍िफल / Cancer Horoscope Today : सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।आई टी और  बैंकिंग से सम्बद्ध जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। मीडिया और प्रशासनिक सेवा के लोग अपने कार्यों से अपने उच्चाधिकारियों को खुश रखेंगे।छात्रों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है।प्यार में कोई अच्छा उपहार प्राप्त करेंगे।वैवाहिक जीवन में प्यार बना रहेगा। स्वास्थ्य सुख में बाधा रहेगी।सफेद रंग शुभ है। भाग्य में वृद्धि के लिए भगवान शिव का ध्यान करते रहें।

सिंह राश‍िफल / Leo Horoscope Today : जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी।प्रशासनिक अधिकारियों के लिए आज का दिन शुभ है।मीडिया और आई टी से जुड़े लोग अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। व्यापार में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। परिवार संग घूमने का आनन्द उठाएंगे। आज का शुभ रंग है नारंगी। दाम्पत्य जीवन बहुत अच्छा रहेगा। भगवान सूर्य को प्रणाम करें।

कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today : आज आप प्रत्येक कार्य में थोड़ा संघर्ष करेंगे।राजनीति और प्रशासन से सम्बद्ध लोगों का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा।आई टी,बैंकिंग और   मीडिया के लोग अपने सर्विस में उन्नति करेंगे। व्यवसाय में लाभ होगा।धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाएं समाप्त होंगी।वैवाहिक जीवन में  जीवन साथी द्वारा दिया गया उपहार आपको प्यार से भर देगा।आज धन के व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे।मधुमेह और बी पी से  दिक्कत हो सकती है।नीला रंग शुभ है।गो माता को हरा चारा या पालक खिलाएं।

तुला राश‍िफल /  Libra Horoscope Today : कई समस्याओं का समाधान होगा।किसी पैतृक संपत्ति की समस्याएं आज हल होंगी। आई टी, बैंकिंग और मीडिया में  कार्य करने वाले जातक आज अपने कार्य से खुश रहेंगे। धन का व्यय  होगा। सेल्स और मार्केटिंग जॉब में अपने परफार्मेंस   से खुश  रहेंगे। लव लाइफ शानदार रहेगी।जीवन साथी संग खूबसूरत  यात्रा  होगी।स्वास्थ्य सुख में  श्वांस के रोग से परेशानी आ सकती है। हरा रंग शुभ है। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें। श्री सूक्त का पाठ करें। 

वृश्चिक राश‍िफल / Scorpio Horoscope Today : रियल स्टेट में लाभ ही लाभ रहेगा। आज अपने आफिस के कार्यों में रुचि लेंगे।धन का  आगमन होगा। लव लाइफ अच्छी नहीं रहनी चाहिए। किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी  के हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे । लाल रंग शुभ है।श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।किसी गरीब व्यक्ति को लाल वस्त्र का दान करें।
धनु राश‍िफल / Sagittarius Horoscope Today : निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी।आई टी,बैंकिंग और फ़िल्म फील्ड के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। राजनीतिज्ञों को लाभ की प्राप्ति होगी।लव लाइफ शानदार रहेगी। सफेद रंग शुभ है। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

मकर राश‍िफल / Capricorn Horoscope Today : जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। प्रशासनिक सेवा से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे।इंजीनियरिंग और मेडिकल के छात्रों को उनकी  मेहनत का परिणाम मिलेगा।मार्केटिंग ,आई टी और बैंकिंग फील्ड के जातक संघर्ष के बाद ही अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन तनाव पूर्ण रहेगा। नीला रंग शुभ है। हेल्थ बहुत अच्छी नहीं रहेगी ।धन के व्यय से परेशान रहेंगे। उड़द का दान करें।                   

कुंभ राश‍िफल / Aquarius Horoscope Today : धन का आगमन हो सकता है।छात्र  सफल रहेंगे। आई टी और बैंकिंग से सम्बद्ध लोग अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे।आज आप व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति करेंगे। आफिस  में  किसी बात को लेकर तनाव  हो सकता  है। नीला रंग  शुभ है । स्वास्थ्य सुख बहुत अच्छा नहीं रहेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। गाय को केला खिलाएं।                

मीन राश‍िफल / Pisces Horoscope Today : आज इस राशि के जातक ज्यादा जिम्मेदारियों से घिरे रहेंगे।इंजीनियरिंग और एम बी ए के विद्यार्थी सफल रहेंगे। आई टी और बैंकिंग में जॉब करने वाले सफल  रहेंगे। लव लाइफ में मन की बात कहने का शानदार समय है। विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं। स्किन के रोग से परेशानी हो सकती है। धन का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। श्री रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

Show More

Related Articles

Close