[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया अटल जी का जन्म दिन

विधायक संजय शर्मा ने भी सुनी मोदी जी के मन की बात

औरंगाबाद( बुलंदशहर) पूर्व प्रधानमंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का जन्म दिन रविवार को पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा डॉ अशोक लोधी के आवास पर धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम संयोजक प्रमोद कुमार लोधी बौम्बे भाई के नेतृत्व में प्रातः नौ बजे हवन किया गया। क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा सहित तमाम भाजपाइयों ने हवन में आहुतियां दीं। हवन के पश्चात अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अपने संबोधन में अनूपशहर विधायक संजय शर्मा ने कहा कि अटल जी किसी एक विशेष समुदाय पार्टी अथवा जाति के नेता नहीं थे। वो तो महान जननायक थे। उन्होंने सदैव देश हित को पार्टी हितों से उपर माना। दलगत राजनीति से परे हटकर देश प्रेम का हमेशा परिचय दिया। उनके आदर्श आज भी अनुकरणीय हैं । उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अटल जी के बताये रास्ते पर चलने का भी आवाहन किया।

इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के लोकप्रिय *मन की बात* का मनोयोग से श्रृवण किया। विधायक संजय शर्मा ने भी कोरोना के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर पर्याप्त सुरक्षा उपाय अपनाने पर जोर दिया। मिष्ठान वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल प्रभारी सतीश चौधरी ने की तथा संचालन मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर निकाय चुनाव प्रभारी राम अवतार राजौरा पूर्व चेयरमैन दुलीचंद सैनी, पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी उर्फ राजू लोधी, ऋषि पाल भड़ाना, प्रमोद लोधी बौम्बे भाई, त्रिलोक गूर्जर,फतह सिंह प्रधान, मंडल महामंत्री देवी सरन लोधी, प्रदीप लोधी श्याम लाल लोधी प्रेम सैनी कुलदीप लोधी मोहक बंसल ,पवन लोधी,अर्जुन सिंह, डॉ अशोक लोधी डॉ गजेन्द्र सिंह लोधी राजेश गोयल नितिन गर्ग, बौबी शर्मा, ओमप्रकाश गौतम, अमित गूर्जर धर्माशु शर्मा प्रेम सैनी शिवकुमार गुप्ता राजू शर्मा आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close