[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

ई रिक्शा पलटी: चालक व दो युवती घायल

औरंगाबाद:- स्टेट हाईवे बुलंदशहर स्याना गढ़ मार्ग पर हुई एक सड़क दुर्घटना में ई रिक्शा चालक और दो छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गईं.

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर लखावटी निवासी ई रिक्शा चालक अशोक पुत्र तेजवीर अपनी रिक्शा में दो छात्राओं रूचि पुत्री विनोद उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी थाना क्षेत्र डिबाई एवं कृष्णा पुत्री रोहताश उम्र 24 वर्ष निवासी माजरा खानपुर को लेकर जा रहा था. स्टेट हाईवे पर सईदगढी के निकट विपरीत दिशा से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में ई रिक्शा पलट गई. दुर्घटना होते ही आसपास के लोगों ने दौड़ कर रिक्शा के नीचे फंसे तीनों को बाहर निकाल कर सी एच सी लखावटी अस्पताल पहुंचाया. घायलों की दशा नाजुक देख चिकित्सक ने सभी तीनों घायलों को हायर सैंटर रैफर कर दिया।

औरंगाबाद से राजेन्द्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close