[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahrविधानसभा चुनाव 2022

कांग्रेस ने बनाया बुलंदशहर जिले में अनूठा रिकॉर्ड

औरंगाबाद:- कभी देश प्रदेश में अरसे तक सिरमौर रही इंडियन नेशनल कांग्रेस की इतनी दयनीय हालत हो जायेगी किसी ने सोचा भी नहीं होगा. प्रियंका गांधी के धुंआधार प्रचार और लड़की हूँ लड सकती हूँ नारे के बाबजूद पूरे प्रदेश में मात्र दो सीटों पर सिमट जाने वाली कांग्रेस कम से कम एक संतोष जरूर कर सकती है कि उसने मायावती की बसपा को पछाड़ कर उसकी एक सीट से दो गुना सीट हासिल कर दिखाई हैं.

जनपद बुलंद शहर में कांग्रेस ने एक अनूठा रिकॉर्ड जाने अंजाने बनाने में सफलता हासिल की है. कांग्रेस ने जनपद की सभी सातों सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किए थे. मतगणना के आंकड़ों के अनुसार सभी सातों प्रत्याशियों ने सभी सीटों पर चौथा स्थान प्राप्त किया है. अनूपशहर सीट पर उसके उम्मीद वार चौधरी गजेंद्र सिंह ने 13321 मत अवश्य प्राप्त किये बाकी सभी तीन हजार का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए और सभी चौथे स्थान पर खिसक गये.सबसे कम वोट शिकारपुर में उसके प्रत्याशी जियाउ्रहमान 1542 को मिले. लेकिन वो भी चौथे स्थान पर ही काविज रहे.

औरंगाबाद से राजेन्द्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close