[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
राशिफल

राशिफल 6 जनवरी: जानिए अपना आज का राशिफल

मेष राशिफल/Aries Horoscope Today – आज  किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। धन का आगमन हो सकता है। आज विवादों से बचने का प्रयास करें।  स्टूडेंट्स विदेश जाने की योजना बनाएंगे। उदर विकार से परेशान हो सकते हैं। लाल रंग शुभ है।गरीबों में कम्बल दान करें।

वृष राश‍िफल/Tauras Horoscope Today : किसी नई योजना  पर कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं।आई टी और मीडिया फील्ड  के जातक  कोई नया प्रोजेक्ट प्रारम्भ कर सकते हैं। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। नीला रंग शुभ है। उदर विकार से कष्ट हो सकता है। 

मिथुन राश‍िफल / Gemini Horoscope Today : धन आगमन की संभावना रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको हर्षित रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। नीला रंग शुभ है। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें।

कर्क राश‍िफल / Cancer Horoscope Today : व्यवसाय व राजनीति से जुड़े लोगों का आज का दिन बहुत सफल  रहेगा। छात्रों के लिए प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति करने का मार्ग प्रशस्त होगा। धन के आगमन होने की संभावना रहेग। स्वास्थ्य से दिक्कत रहेगी।श्री कृष्ण उपासना करें। पीला रंग शुभ है।       

सिंह राश‍िफल / Leo Horoscope Today : आई टी और मीडिया के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति होगी। मधुमेह के रोगी सावधानी बरतें। गो माता को गुड़ खिलाएं। शुभ समाचार की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा।  धन का आगमन  हो सकता है। लाल रंग शुभ है।                    

कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today : छात्र  आज संघर्ष के बाद ही अपना प्रोजेक्ट पूर्ण कर पाएंगे। व्यवसाय में प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। प्रेम में सफलता मिलेगी। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में बाधाएं आती रहेंगी। बहते जल में धनिया प्रवाहित करें।

तुला राश‍िफल /  Libra Horoscope Today : बहुत दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। युवा आज अपनी मेहनत से अपने बास का मन मोह लेंगे। फ़िल्म और टी वी फील्ड के लोग सफलता का आनंद उठाएंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। किसी  गरीब व्यक्ति को भोजन कराने से लाभ होगा। सफेद रंग शुभ है।

वृश्चिक राश‍िफल / Scorpio Horoscope Today : किसी विवाद के समाप्त होने से प्रसन्न  रहेंगे। स्टूडेंट्स सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। पीला आज का आपका शुभ रंग है। आज टूरिंग और स्वादिष्ट भोजन का आनंद  उठाएंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। विहंगों को दाना पानी दें। व्यवसाय में  कुछ जरूरी कार्यों के पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। 

धनु राश‍िफल / Sagittarius Horoscope Today : छात्रों के लिए नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आई टी तथा मीडिया फील्ड के जातक आज अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें। पीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य से परेशानी हो सकती है। श्री सूक्त का पाठ करें।

मकर राश‍िफल / Capricorn Horoscope Today : व्यवसाय में  विवादों से बचने का समय है।आई टी और मीडिया के लोगों को आज बहुत समय देना होगा तभी आफिस वर्क पूरा हो पाएगा। कत्थई  रंग शुभ है। शनि की साढ़े साती का असर आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। किसी गरीब व्यक्ति को  काला वस्त्र दान करें। हनुमान जी की उपासना करें।

कुंभ राश‍िफल / Aquarius Horoscope Today : धन की प्राप्ति होगी। पत्रकारिता और आई टी फील्ड से सम्बद्ध जातक अपनी मेहनत से अपने उच्चाधिकारी को प्रभावित करेंगे। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में विवाद हो सकता है। हरा आज का आपका शुभ रंग है।

मीन राश‍िफल / Pisces Horoscope Today: आई टी और मैनेजमेंट के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे। बी पी व शुगर से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। आज धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। सफेद रंग शुभ है। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। गाय को गुड़ खिलाएं।
Show More

Related Articles

Close