[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
राष्ट्रीय

रियल मीडिया फाउंडेशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की हुई बैठक 

झारखंड- रियल मीडिया फाउंडेशन के वरिष्ठ प्राधिकारियों की बैठक प्रदेश देवघर जिला में संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा के द्वारा किया गया ।जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा देवघर के नेतृत्व में बैठक में आए समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। साथ ही साथ रियल मीडिया फाउंडेशन से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र देते हुए सम्मान पूर्वक सम्मानित किया गया। पदाधिकारी गणों ने रियल मीडिया फाउंडेशन के उद्देश्यों के प्रति जागरूकता दिखाते हुए प्रदेश और जिला टीम को मजबूत बनाने का संकल्प लिया साथ ही साथ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए रणनीति बनाई। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं देवघर जिलाध्यक्ष के द्वारा बैठक में शामिल समस्त गणमान्य सम्मानित लोगों का अभिनंदन किया गया। बैठक में मुख्य रुप से देवघर जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा, आनन्द कुमार पाण्डेय ,चन्द भूषण एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- संजय राय

Show More

Related Articles

Close