[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शहर के व्यापारियों कि आमसभा की

बुलंदशहर:-  भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा गुरुवार को पुलिस लाइन में व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों को बुलाकर एक सभा का आयोजन किया था| जिसमें अनेक व्यापारीक संगठन के पदाधिकारी व बुलंदशहर डीएम चंद्रप्रकाश सिंह, डीआईजी संतोष कुमार सिंह, एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी व ए एसपी शशांक कुमार उपस्थित रहे|

व्यापारियों की इस आम सभा में प्रशासन कहां की यदि व्यापारियों का सहयोग मिले तो शहर को चुस्त-दुरुस्त किया जा सकता है और दुर्घटनाओं पर भी रोक लग सकती है |

इसी संदर्भ में बृहस्पतिवार को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने अपने कार्यालय देवीपुरा पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के मेरठ मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों व शहर के सैकड़ों व्यापारियों को बुलाकर एक आम सभा का आयोजन किया| जिसमें सभी व्यापारियों से निवेदन किया गया कि व्यापारी भाई अपनी-अपनी दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाए, कूड़ा डालने के लिए डस्टबिन रखें, व संभव हो तो दुकान के आगे पेड़ पौधों के गमले रखने की भी व्यवस्था भी करें व कोशिश करें कि अपनी दुकान के बाहर नाली के पीछे ही सामान रखकर प्रशासन की मदद करें जिससे कि अनावश्यक रूप से चालान होने से भी बचा जा सके|

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा में व्यापारियों के साथ खड़ा था खड़ा रहूंगा व्यापारियों की कोई भी समस्या हो मुझे नीसंकोच बताएं मैं समस्या हल कराने में पूरी ताकत लगा दूंगा और समस्या को हल कराकर ही दम लूंगा|

वहीं नगर महामंत्री संजय गोयल ने कहा हम आज गर्व महसूस करते हैं की हम एक राष्ट्र स्तर के व्यापार मंडल से जुड़े हुए हैं जिसकी पहचान आज राष्ट्रीय स्तर पर है और व्यापारी की कोई भी समस्या हो वह सीधे माननिय मुख्यमंत्री मंत्री तक, पहुंचती है उसका कारण है कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि कांत गर्ग जी उत्तर प्रदेश सरकार में व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं | भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के आमंत्रण पर आये भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया बोले आज मुझे कहते खुशी हो रही है कि हमारी पार्टी का नाम भी भारतीय से शुरू है और आपके व्यापार मंडल का नाम भी भारतीय से शुरु होता है |

अध्यक्ष ने कहा कि मैं आश्वासन ही नहीं आपको पूर्ण विश्वास दिलाता हूं कि आपकी कोई भी समस्या हो तो आप भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को बताए मैं उस समस्या को तन मन धन से पूरा करा करके ही रहूंगा|

इस अवसर पर मेरठ मंडल के प्रभारी नानक चंद शीरे वाले, मंडल अध्यक्ष अनिल सांवरिया, मंडल महामंत्री रजनीश बंसल ,भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया ,नगर अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नगर महामंत्री संजय गोयल, प्रभारी संजय सिंघानिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, सलाहकार विक्रम राज सिरोही, उपाध्यक्ष संजू वर्मा ,उपाध्यक्ष रमन शर्मा, उपाध्यक्ष लोकेश गर्ग, उपाध्यक्ष नीरज गोस्वामी ,मीडिया प्रभारी यूगल गोस्वामी ,कानूनी सलाहकार शैलेंद्र ,सह मीडिया प्रभारी मोहम्मद मुजम्मिल ,वरिष्ठ मंत्री परवेज अंसारी, पत्रकार जे पी गुप्ता आदि सैकड़ों व्यापारी, समाज के लोग व पत्रकार साथी भी उपस्थित रहे|

सह संपादक संजय गोयल

Show More

Related Articles

Close