[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

बसपा ने खोले पत्ते

रजिया सलीम होंगी अध्यक्ष पद हेतु पार्टी उम्मीदवार

औरंगाबाद (बुलंदशहर) बहुजन समाज पार्टी ने शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु सलीम भाई की पत्नी रजिया सलीम को मैदान में उतारा।

बहुजन समाज पार्टी जिलाध्यक्ष कमल राजन और पूर्व जिलाध्यक्ष रोशन लाल राहुल ने शुक्रवार को रजिया सलीम के हक में पार्टी सिंबल सलीम भाई को प्रदान किया। सलीम भाई और बसपा नगर अध्यक्ष अजीम शाहिद ने पार्टी सिंबल रजिया सलीम को दिये जाने पर पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया है और कहा कि समस्त कार्यकर्ता एक जुट होकर पार्टी उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए दिन रात एक कर देंगे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close