Bulandshahr
सरकार हर मोर्चे पर विफल समाज को बांटों और राज करो की नीति पर चल रही है भाजपा -प्रकाश चंद बादल
निकाय चुनावों में जी जान से जुटें बसपा कार्यकर्ता
औरंगाबाद (बुलंदशहर ) सरकार हर मोर्चे पर विफल समाज को बांटो और राज करो नीति पर चल रही है भाजपा उक्त विचार बहुजन समाज पार्टी के मेरठ मंडल जोन इंचार्ज प्रकाश चन्द बादल ने व्यक्त किए। बादल शनिवार को बसपा नगर अध्यक्ष अजीम शाहिद के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। जनता और समाज को बांटों और राज करो की नीति पर चल रही है। समाज का भाई चारा खत्म हो गया है । यह सब भाजपा की करतूत है। मंहगाई चरम पर है। गरीबों का जीना दुश्वार हो गया है। जनता बहिन जी के सुशासन और अनुशासन को याद कर रही है।
स्थानीय निकाय चुनावों के मद्देनजर समीक्षा बैठक ले रहे बादल ने सभी कार्यकर्ताओं को जी जान से जुटकर निकाय चुनावों में अधिक से अधिक सीटें जीतने का आवाहन किया। साथ ही कहा कि निकाय चुनावों से ही 2024 का रास्ता निकलेगा। उन्होंने बहिन मायावती जी के हाथ मजबूत करने की भी पुरजोर अपील की।
बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अनूपशहर पूरन सिंह ने की तथा संचालन नगर अध्यक्ष अजीम शाहिद ने किया। इस अवसर पर जितेन्द्र कुमार, विजेन्द्र सिंह गौतम ,संजू भैया नितिन सागर, नेता तेजराम सिंह ओमवीर सिंह सूरज भैया यश सागर फैजान कुरैशी आदि मौजूद रहे,
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल