[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
राष्ट्रीय

गन्ने की फसल में कीट प्रकोप जारी

औरंगाबाद:- क्षेत्र में गन्ना फसल किसानों और खेती की लाइफ लाइन बनी हुई है।
लेकिन गन्ना उत्पादकों की फिलहाल चिंता फसल सुरक्षा की बनी दिखाई पड़ रही है। गन्ने की फसल में कीट लगने और रोगग्रस्त होने की समस्या किसानों को सताये जा रही है।
किसानों को फसल सुरक्षा की कयावद में क्षेत्र की अनामिका शुगर मिल प्रबंधन ने जोर दार पहल की हुई है।
शनिवार को चीनी मिल के रोग विशेषज्ञों ने ग्राम ख्वाजपुर में पहुंच कर गन्ना फसलोंका निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फसलों में चोटी बेधक,पोक्का बोइंग, पत्ती फैला, कंडुआ रोग देखे गए।
बाद में कृषक महेंद्र सिंह के आवास पर आयोजित बैठक में गन्ना प्रबंधक कुशल वीर सिंह ने किसानों को सलाह दी कि चोटी बेधक में कोरोजन 150मिली लीटर 400लीटर पानी में घोलकर लाइनों में गहराई तक जड़ों में डृैचिंग करें पक्का बोइंग में 250 ग्राम कोनिका दो सौ लीटर पानी में घोलकर प्रति एकड़ प्रयोग करें। कंडुआ रोग ग्रस्त पौधे उखाड़ कर नष्ट करना चाहिए क्योंकि उनका कोई उपचार नहीं है। तथा पत्ती फैला में प्रति एकड़ 7.5से 8किलो फर्टेरा प्रयोग करें।
सिंह ने खेतों में नैनो यूरिया खाद का भी ‌ प्रयोग करने की सलाह दी।
ग्राम प्रधान पिंटू लोधी ने मिल विशेषज्ञों कुशल वीर सिंह, अमित हुड्डा, संजीव कुमार सिरोही, रोहिताश सिंह का सर्वे आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर महेंद्र सिंह, राजवीर सिंह रनवीर सिंह चतर सिंह कैलाश चन्द्र, श्याम सिंह, मुकेश, आदि मौजूद रहे।

औरंगाबाद से राजेन्द्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close