[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

कस्बे  में मची रही पूरे दिन अफरातफरी

औरंगाबाद:- सोमवार सुबह से ही पूरे कसबे में अफरातफरी का माहौल बना रहा। कुछ लोगों ने तो अपने टीन शेड,जीने, तिपाई, काउंटर आदि खुद ही पहले ही हटा लिये थे, लेकिन खुद को असरदार मानते आ रहे लोगों ने जब देखा कि अधिकारियों ने बुलडोजर गरजते हुए देखा तो उनकी सिट्टी पिट्टी भी गुम हो गई और उन्होंने ताबड़तोड़ अपना अवैध अतिक्रमण खुद हटाना शुरू कर दिया।

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अनेक असरदार लोगों से नगर पंचायत ने जुर्माना भी वसूला। एक रैस्टोरेंट से पांच हजार रुपए जुर्माना वसूला जबकि कुछ लोगों से जुर्माना वसूल कर जेब में रख लिये जाने की भी चर्चा हो रही थी। अभियान के दौरान मौके का जमकर फायदा उठाया गया है ऐसी भी चर्चा कसबे में हो रही हैं। उधर नगर पंचायत कार्यालय ने पूछने पर जुर्माना वसूली की रकम तथा कितने लोगों से जुर्माना वसूला गया यह जानकारी देने से साफ इंकार कर दिया गया। लिपिक विजय सिंह ने बताया कि जुर्माना वसूलने वाला कर्मचारी अन्य वसूली करने गया हुआ है उसके आने पर ही जुर्माने की वसूली की सही जानकारी दी जाएगी।

औरंगाबाद से राजेन्द्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close