[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

तैगौरा गणपत फार्म हाउस पर जाकर मन को मिलता है सकून

औरंगाबाद तैगोरा गांव में स्थित बुलंदशहर निवासी सुशील कंसल ने जंगल में मंगल करने का काम किया है |समाजसेवी संजय गोयल आज अपने साथियों के साथ गणपत फार्म हाउस पर गए और वहां की कुछ बातें हमसे शेयर की| संजय गोयल ने बताया सुशील कंसल ने जंगल में पुरानी सभ्यता और देसी तरीके से जो संगम स्थापित किया है देखते ही बनता है |

ट्वेल् का वह स्विमिंग पुल ,गरमा गरम तंदूरी चाय ,देसी भोज, प्रकृति उत्पाद, देसी फलों का स्वाद, फार्म हाउस की अनुपम छटा एवं प्राकृतिक नजारे को रोमांचित करते हुए पेड़ों पर बने घर ,अनेक और विशेष तरह के पक्षी खरगोश ,तोते ,कड़कनाथ मुर्गे, बत्तख मन को मुग्ध करते हैं| फार्म हाउस के स्वामी सुशील कंसल ने फार्म हाउस पर जैविक खेती कर क्षेत्र के किसानों के लिए भी एक मिसाल पेश की है |फार्म हाउस पर विभिन्न प्रकार के फूल और औषधि वाले पौधे भी लगाए गए हैं| संजय गोयल के साथ सभासद तुषार गुप्ता गौरव सिंघल अरुण गोयल मृदुल गोयल आदि दर्जनों साथी रहे|

सह संपादक संजय गोयल

Show More

Related Articles

Close