[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस फिर कर रहा दंगा कराने की साजिश

कांग्रेस फिर कर रहा दंगा कराने की साजिश

बुलंदशहर- बुलंदशहर प्रदेश के परिवहन और जिले के प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया रविवार को नागरिकता संशोधन कानून के संबंध में जानकारी देने और भ्रम दूर करने के लिए बुलंदशहर पहुंचे। यहां उन्होंने एक होटल में प्रेसवार्ता करते हुए सीएए के संबंध में जानकारी दी, साथ ही विपक्ष पर भी खूब हमला बोला। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि विपक्षी दल देश के नागरिकों को भ्रमित कर झूठ को फैलाने का काम कर रहे है। देश के लोग अब कानून के बारे में जान गए हैं और उनका भ्रम दूर हो गया।

नगर के दिल्ली रोड स्थित कलश होटल में परिवहन मंत्री मंत्री अशोक कटारिया ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में अल्पसंख्यकों का शोषण किया गया तो, वह अपने भारत आ गए और दशकों से भारत में शरणार्थी के रूप में यहां रह रहे हैं। लेकिन उनको भारत की नागरिकता नहीं मिल पाई। सरकार ने 2014 से पहले भारत में रह रहे अपने बंधुओं को नागरिकता देने के लिए नागरिकता संशोधन कानून बनाया है। जिससे शरणार्थी के रूप में रहे रहे नागरिकों को हर भारतीय की तरह सभी अधिकार प्राप्त हो जाएंगे। मंत्री ने इस दौरान विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस, बसपा, सपा और आप ने जब मुस्लिम मत पेटियों में जब मोदी जी के वोट निकलते देखे तो उनकी नींद हराम हो गई। कानून को लेकर विपक्षी दलों ने लोगों को भ्रमित किया है। देश में झूठ फैलाकर अपना असली चेहरा दिखा दिया है। देश की जनता उनके झूठ को समझ गई और कानून के बारे में जान चुकी है। सीएए नागरिकता देने वाला कानून है, छीनने वाला नहीं है। इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री मयंक गोयल, जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया, पूर्व जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, खुर्जा विधायक विजेंद्र खटीक, पालिका चेयरमैन मनोज गर्ग, अजय त्यागी, आनंद चौधरी, शरद त्रिवेदी, संजय माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट नितिन सोनी बुलनदशहर

Show More

Related Articles

Close