[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज के तीन साहित्यकारों सहित 27 लोगों को मिला शोभा देवी स्मृति साहित्य सम्मान

चार प्रदेशों के अनेक वरिष्ठ साहित्यकारों सहित 51 प्रतिभाओं का किया गया अभिनंदन

प्रयागराज :शोभा देवी स्मृति पुस्तकालय कोबरा में प्रयाग की वरिष्ठ कवित्री जया मोहन की अध्यक्षता में आज 27 लेखकों को उनकी पुस्तकों पर शोभा देवी स्मृति साहित्य सम्मान प्रदान किया गया |

हरियाणा की सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ शील कौशिक समारोह की मुख्य अतिथि रहीं और अजमेर राजस्थान से आई श्रीमती अनीता गंगाधर ने अति विशिष्ट आतिथि के रूप में मंच को सुशोभित किया | सम्मान समारोह में प्रयागराज के तीन साहित्यकार श्रीमती जया मोहन, डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय , डॉ राम लखन चौरसिया वागीश सहित रीवाँ के सुधाकांत मिश्र बेलाला सिरसा हरियाणा के डॉ मेजर शक्ति राज , अजमेर के गंगाधर शर्मा हिन्दुस्तान , प्रतापगढ़ के प्रेम कुमार त्रिपाठी, श्री नाथ मौर्य सरस , कुंज बिहारी लाल मौर्य, कानपुर के डॉ सुभाष चन्द्रा , नीलाक्षी नीलिमा आदि के साथ कुल सत्ताइस लेखकों साहित्यकारों को शोभा देवी स्मृति साहित्य सम्मान में सम्मान पत्र अंग वस्त्रम एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया | उल्लेखनीय है कि शोभा देवी स्मृति पुस्तकालय के व्यवस्थापक सतीश चंद्र मिश्र मधुर उपनाम सतीश बब्बा की दिवंगत पत्नी शोभा देवी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित इस सम्मान समारोह में सैकड़ो गण्यमान नागरिकों की उपस्थिति में कुल 51 प्रतिभाओं का सारस्वत अभिनंदन किया गया | अतिथियों का स्वागत ग्राम प्रधान कोबरा श्रीमती पप्पी देवी ने किया और आयोजन का संचालन डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय द्वारा किया गया |

अभ्यगतों का माल्यार्पण एवं स्वागत शोभा देवी स्मृति पुस्तकालय कोबरा चित्रकूट के वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा किया गया | इस अवसर पर सतीश चंद्र मिश्र मधुर द्वारा लिखित पुस्तक मेरी शोभा एवं घर पर मां थी के साथ-साथ प्रेम कुमार त्रिपाठी की पुस्तक बुक्का बुआ का लोकार्पण भी मंचासीन अतिथियों के द्वारा किया गया | हर्सोलस के साथ संपन्न इस समारोह में आए सभी को पुस्तकालय समिति ने विशिष्ट सम्मान देकर उनका स्वागत किया |

रिपोर्ट- ओमप्रकाश गोयल मुख्य संपादक( ग्लोबल न्यूज 24×7)

Show More

Related Articles

Close