[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

अमरसिंह महाविद्यालय लखावटी में वृक्षारोपण जन आंदोलन के तहत रोपे गए 350 पौधे

इंटर कालेज में भी लगाये गये 50पौधे

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) वृक्षारोपण जन आंदोलन के अंतर्गत मंगलवार को अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में 350पौधे लगाये गये। वृक्षारोपण महोत्सव का शुभारंभ प्राचार्य डॉ राजेन्द्र कुमार ने पौधा रोपण करके किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वृक्षों का मानव जीवन में जन्म से मृत्यु तक संबंध है।अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी समुचित देखभाल करना समय की मांग है।

वृक्षारोपण में महाविद्यालय की एन एस एस की दोनों इकाईयों,रोवर रेंजर्स,एन सी सी यूनिट ने हिस्सा लिया।

वृक्षारोपण महोत्सव में फलदार और छायादार तथा बागवानी पौधे रोपे गए। कुल 350पौधे लगाये गये।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ के डी वर्मा,सह प्राध्यापक आर चंद्रा डॉ अरुण कुमार डॉ एसके जैन,रोवर रेंजर लीडर डा मनीष मिश्रा,डाअवधेश प्रताप सिंह डा राजपाल सिंह डा अंजना खोलिया अर्चना वर्मा, अतिथि प्राध्यापक डॉ दुष्यंत कुमार आदि मौजूद रहे।

दूसरी ओर अमर सिंह इंटर कॉलेज में भी वृक्षारोपण किया गया। प्रधानाचार्य जंग बहादुर सिंह ने छायादार पाकड़ का पौधा रोपण कर शुभारंभ किया। कुल पचास पौधे रोपे गए।

इस अवसर पर विनोद कुमार शर्मा, सुदेश कुमार ऐशवीर सिंह सुभाष, सुनील वीरपाल योगेश शर्मा करनसिंह राजवीर आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close