[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahrगौतमबुध नगरग्रेटर नोएडा

11 से 31 जुलाई तक चलेगा जनसंख्या स्थिरता अभियान

बुलंदशहर:- छोटा परिवार सुखी परिवार होता है। इसी क्रम में परिवार नियोजन के साधनों को बढ़ावा देने के लिए परिवार नियोजन को अपनाओ लिखो तरक्की का नया अध्याय के साथ जनपद में 11 जुलाई से जनसंख्या स्थिरता अभियान चलाया जाएगा। जनपद में यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य परिवार को सीमित रखने के लिए लोगों को जागरूक करना एवं परिवार नियोजन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गति प्रदान करना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। इस अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम परिवार नियोजन के विभिन्न अस्थाई साधनों एवं स्थाई साधन नसबंदी के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान करेंगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लाभार्थियों को इसे अपनाने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा। इससे अधिक से अधिक लोग परिवार नियोजन के साधनों को अपना सकें। यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीके सिंह  का। सीएमओ ने बताया – इस बार जनसंख्या स्थिरता अभियान की थीम “परिवार नियोजन को अपनाओ लिखो तरक्की का नया अध्याय” है। इसी को ध्यान में रखते हुए जनपद में अंतर विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए, इसकी पूर्ण कार्य योजना तैयार कर ली गई है और सभी ब्लाक स्तरीय बैठकों को भी सम्पन्न करा लिया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया -जनसंख्या स्थिरता अभियान के दौरान दंपति को परिवार नियोजन के विभिन्न गर्भनिरोधक साधनों (बास्केट ऑफ च्वाइस) के विषय के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही इच्छुक लाभार्थियों को परिवार नियोजन के सभी गर्भ निरोधक साधन निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य इच्छुक लाभार्थियों को परिवार नियोजन की जानकारी देना व दंपति को स्थाई व अस्थाई साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

 

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रोहताश यादव ने बताया जनपद में आयोजित जनसंख्या स्थिरता अभियान को सफल बनाने लिए जिला स्तर से लेकर ब्लाक स्तर तक तैयारी की गई हैं। अंतरा, छाया व आईयूसीडी विधियों को समस्त केन्द्रों के माध्यम से समुदाय को लाभान्वित करने के लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है। ब्लॉक स्तर पर जो प्रभारी चिकित्सा अधिकारी हैं, उनके द्वारा आशा व आंगनबाड़ी एवं एएनएम के माध्यम से सभी लक्ष्य दम्पति तक इस जानकारी को पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। ताकि वह बताई गई विधियों में से किसी का चयन कर सकें। जिला चिकित्सालयों में नियमित रूप से शिविर आयोजित किया जाता है, जिसमें स्थाई व अस्थाई दोनों विधियों की सेवा उपलब्ध है। साथ ही ब्लाक स्तर पर भी स्थाई विधियों को अपनाने के लिए कैम्प प्लान कर लिए गए हैं। अस्थाई विधियों के लिए जनपद में जितने भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व उपकेंद्र हैं वहां पर सीएचओ, एएनएम, स्टाफ नर्स व एमओआईसी द्वारा जन समुदाय में उनकी आवश्यकताओं का आंकलन करते हुए उन्हें साधन प्रदान करने की हर रणनीति तैयार कर ली गई है।

Show More

Related Articles

Close