[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

कांवड़ यात्रा, कांवड़ मेला और मिशन शक्ति हर जगह मुस्तैद है पुलिस

औरंगाबाद:- कांवड़ यात्रा को निर्विघ्न सकुशल संपन्न कराने के लिए थाना पुलिस पूरी तरह कमर कसे हुए है। कसबे में प्राचीन नागेश्वर मंदिर में कांवड़ चढ़ाई जाती रही हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए शासन प्रशासन ने पुलिस को आगाह किया हुआ है। उसी के अनुपालन में थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने सावन माह के प्रथम सोमवार को नागेश्वर मंदिर पहुंच कर तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सैक्टर मजिस्ट्रेट जल निगम के जूनियर इंजीनियर शेर सिंह ने भी मंदिर परिसर पहुंच कर व्यवस्था देखी। मंदिर परिसर और कांवड़ मेले में पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रही। मंदिर परिसर के बाहरी हिस्से में अस्थाई पुलिस पिकेट ड्यूटी पर तैनात है।

उधर मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस प्रभारी ने पुलिस बल के साथ अमर सिंह इंटर कॉलेज लखावटी में तथा आसपास छात्राओं को अपनी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कांस्टेबल शालिनी गौड़ ने स्कूली छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर व शासकीय योजनाओं की जानकारी दी तथा बिना किसी संकोच पुलिस सहायता प्राप्त करने हेतु जागरूक किया। शालिनी गौड़ ने लखावटी गांव में भी महिलाओं की बैठक आयोजित कर अपने अधिकारों और महिलाओं की सहायतार्थ उपलब्ध सभी योजनाओं की जानकारी दी। महिलाओं को आवश्यक नंबर भी नोट कराए गए।

औरंगाबाद से राजेन्द्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close