[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए किया गया जागरूक

महिला हेल्पलाइन नंबर नोट कराए, समस्या पूछीं, समाधान भी कराया

औरंगाबाद (बुलंदशहर ) मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला पुलिस अधिकारी शिवानी गौड़, नर्मदा और गिरजा ने कसबे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में पहुंच कर छात्राओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। सभी छात्राओं से उनकी समस्याओं को मालूम किया तथा संभव समाधान कराया गया।

छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर नोट कराए गए तथा किसी भी नाजायज हरकत को सहन नहीं करने और अपने अभिभावकों को निसंकोच जानकारी देने का आग्रह किया। महिला पुलिस अधिकारियों ने अपने नंबर भी नोट कराए और निसंकोच पुलिस से मदद मांगने की बात कही।

दूसरी ओर मिशन शक्ति अभियान रामगढ़ दौलताबाद लखावटी आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भी घर घर जाकर चलाया गया। ग्रामीण महिलाओं को आवश्यक नंबर नोट कराए तथा महिला पुलिस ने अपने नंबर भी दिये जिनपर बिना किसी संकोच किसी भी समय अपनी समस्या से अवगत कराने को कहा। गांव पहुंचने पर महिलाओं ने महिला पुलिस का स्वागत किया और अपनी समस्या भी बताईं। जिनके समाधान के उपाय सुझाए गए।

महिला पुलिस अधिकारीयों ने महिलाओं को सभी सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी भी दी जो महिलाओं के लिए चलाईं जा रही हैं।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close