[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

छात्रा तान्या सिंह को ब्लाक प्रमुख ने किया सम्मानित

टापर बालिका को मिष्ठान खिलाकर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) ब्लाक लखावटी प्रमुख ईश्वर पहलवान ने शनिवार को यमुनापुरम स्थित तान्या सिंह के आवास पर पहुंचकर सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शत् प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली बिटिया तान्या सिंह को सम्मानित किया। प्रमुख ने ग्राम बालका ब्लाक लखावटी की मूल निवासी तान्या की उपलब्धियों को मुक्त कंठ से सराहा और मिष्ठान खिलाकर मूंह मीठा कराया तथा फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। सिंह ने कहा कि तान्या बिटिया ने ग्राम बालका, ब्लाक लखावटी, जनपद बुलंदशहर सहित समस्त प्रदेश का नाम रोशन किया है। परमात्मा उनकी आई ए एस बनने की कामना पूरी करेंगे जिससे वो देश भर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा कर हमारे प्रदेश का पुनः नाम रोशन करे।
इस अवसर पर तान्या के माता पिता ने ब्लाक प्रमुख का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close